एक-दूजे के हुए रणवीर सिंह और आलिया लेकिन…

आलिया भट्टमुंबई बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। जी हां, रणवीर ने आलिया को प्रपोज़ कर दिया है। रणवीर ने अपनी और आलिया की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में रणवीर घुटने के बल बैठकर आलिया को प्रपोज़ करते नज़र आ रहे हैं। वहीं आलिया रणवीर के इस अंदाज़ को देखकर चौंकती नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: साबित हो गया ‘सुल्तान’ हैं सलमान लेकिन अब सामने है ‘कबाली’

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का अफेयर

दरअसल इन दोनों ने एक ट्रेवल वेबसाइट के लिए ऐड शूट किया है। यह तस्वीरें उसी ऐड शूट के बाद की हैं जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नज़र  आ रहे हैं। रणवीर ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें:आम आदमी को सिस्टम से जोड़ती है ‘मदारी’

ख़बरों के मुताबिक़ इन दोनों की जोड़ी जोया अख्तर की अपकमिंग  फिल्म में रोमांस करती नजर आ सकती है।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV