जल्द आएगा 50 रूपये का नया नोट,वायरल हुई तस्वीरें

नोटनई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही 50 के नए नोट जारी करने जा रही है। इन नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। महात्मा गांधी सीरीज के इन नए नोट में पिछले हिस्से में रथ के साथ हम्पी की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। नए नोट आने के बाद भी पुराने नोट मान्य रहेंगे। यह जानकारी आरबीआई ने एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है। नोट का साइज 66 mm x 135 mm होगा।

यह भी पढ़े: ‘पर्रिकर के हाथ से जाएगा मुख्यमंत्री पद, गोवा चुनाव में मिलेगी करारी हार’

नोट का अगला हिस्सा

  • नोट पर अंकों में व देवनागरी में 50 लिखा होगा।
  • देवनागरी में भी 50 (५०) अंकित होगा।
  • बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर।
  • सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा।
  • दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर और ’50’ का वॉटरमार्क।

पिछला हिस्सा

  • नोट के बाएं हिस्से पर नोट प्रिंटिंग का साल।
  • स्वच्छ भारत का लोगो और नारा।
  • लैंग्वेज पैनल।
  • रथ के साथ हम्पी।
  • देवनागरी लिपी में 50 (५०) लिखा होगा।

LIVE TV