आरजे के अजीबोगरीब सवाल पर भड़के अर्जुन, जड़ दिया जोरदार थप्पड़!

एजेन्सी/  arjun-kapoor-1459312648एक अप्रैल को रिलीज होने जा रही अर्जुन और करीना की फिल्म की एंड का के प्रमोशन के दौरान एक आरजे के इस अजीबोगरीब सवाल पर भड़के अर्जुन…

इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर जोर-शोर से अपनी फिल्म की एंड का के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक रेडियो चैनल के आरजे ने अर्जुन से इस तरह का सवाल किया, जिससे अर्जुन से रहा नहीं गया और उन्होंने उसे जड़ दिया थप्पड़। सवाल यह था कि क्या उनके पास कोई ढंग के रोल नहीं बचे हैं, जो वे इस तरह के लड़कियों वाले रोल कर रहे हैं। इस पर अर्जुन ने न केवल आरजे को चांटा मारा, बल्कि कैमरा भी जमीन पर फेंक दिया।

दरअसल इस खबर की हकीकत यह है कि ये एक प्रैंक था, जो अर्जुन ने रेडियो चैनल की टीम के साथ मिलकर दर्शकों के लिए किया था, क्योंकि फिल्म की एंड का 1 अप्रैल यानी फूल डे पर रिलीज होने जा रही है। आरजे के साथ अर्जुन ने यह पूरा ड्रामा किया था।

आपको बता दें की एंड का एक अलग तरह की फिल्म है। इसमें अर्जुन और करीना का बिंदास रोमांस है, तो अर्जुन का हाउस हसबैंड का किरदार भी शानदार है।

LIVE TV