आरएएफ जवान ने भाई से विवाद के चलते खुद को गोली से उड़ाया

इलाहाबाद। बुधवार सुबह आरएएफ के जवान ने खुद को गोली से उडा़ दिया। गोली की आवाज सुनकर अन्य बैरकों में रह रहे जवान मैदान की ओर भागे। सूचना पाकर आरएएफ कमांडेंट समेत अन्य अफसर भी पहुंचे। पुलिस ने आरएएफ बटालियन के जवान के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

आरएएफ के जवान

आरएएफ के जवान का था भाई से विवाद 

बुधवार सुबह रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ) कैंप के मैदान में जाकर जवान ने गले पर रायफल सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया। साथी जवान भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मनोज का शव पड़ा हुआ था। पास ही उसकी रायफल भी पड़ी थी। 

संतकबीरनगर जिले का मनोज कुमार आरएएफ बटालियन नम्बर 101 का जवान था। चर्चा है कि जवान का अपने भाई से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह परेशान रहा करता था।

सूचना मिलते ही आरएएफ कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल भी पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि मनोज ने होली के बाद यहाँ ज्वाइन किया था, तब से ज्यादातर छुट्टी पर रहा।

घरवालों से फोन पर बातचीत होने पर पता चला कि उसका भाई से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोई सुसाइड नोट उसके पास से नहीं मिला है। हालाँकि, अभी तक मौत के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

LIVE TV