लम्बाई बढ़ाने के लिए ये है आयुर्वेद का अचूक नुस्खा, हर उम्र में होगा कारगर

आयुर्वेद के अचूक नुस्खेंआज के दौर में हर आदमी चाहता है कि उसकी लम्बाई अच्छी हो। स्त्री हो या पुरुष, अच्छी हाइट दोनो की सुंदरता और व्यक्तित्व में निखार लाती है। क्योंकि लम्बाई जीन्स पर निर्भर करती है, इसलिए कुछ लोग सोचते हैं कि लम्बाई बढ़ा पाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि आयुर्वेद के अचूक नुस्खें को अपनाकर आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते हैं।

पीलिया को जड़ से उखाड़ फेंकेगा ये घरेलू नुस्खा

इसके अलावा कई लोग अपनी लंबाई बढाने के लिये बाजार में मिलने वाली दवाई और पाउडर का भी सेवन करने लगते हैं जिससे कुछ साइड इफेक्‍ट्स भी होते हैं। ये लम्बाई तो नहीं बढ़ाती, लेकिन आपको आलसी और निष्क्रिय जरूर बना देती हैं। इस प्रकार की दवाओं को कतई न लें।

कद बढ़ाने में आयुर्वेद होगा सहायक

  1. कद बढ़ाने के लिये सूखी नागौरी, अश्वगंधा की जड़ को कूटकर बारीक कर चूर्ण बना लें। बराबर मात्रा में खांड मिलाकर किसी टाईट ढक्कन वाली कांच की शीशी में रखें। इसे रात सोते समय रोज दो चम्मच गाय के दूध के साथ लें। इससे कम कद वाले लोग लंम्बे हो सकते हैं।इस चूर्ण को लगातार 40 दिन तक लेते रहें। इस चूर्ण को शीतकाल में लेने से अधिक लाभ मिलता है।
  2. 1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, 1 से 2 ग्राम काले तिल, 3 से 5 खजूर को 5 से 20 ग्राम गाय के घी में एक महीने तक खाने से लाभ होता है। इस चूर्ण का सेवन करते समय खटाई, तली चीजें न खायें और जिन्हें आंव की शिकायत हो तो अश्वगंधा न लें।
  3. लम्बाई बढ़ाने हेतु नित्य 2 काली मिर्च के टुकड़े 20 ग्राम मक्खन में मिलाकर उसे निगल जायें। देशी गाय का दूध कद बढ़ाने में विशेष रूप से सहायक है।
  4. अखरोट की गिरी चालीस ग्राम की मात्रा में नियमित लेने से जल्द ही हाईट बढ़ जाती है।
LIVE TV