आप का दिन मंगलमय हो, 27 मई, दिन शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-षष्ठी, पक्ष- कृष्ण, दिशाशूल- पश्चिम दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज यदि हो सके तो काली गाय को अगरासन प्रदान करें, बेहतर होगा।
शुभ रंग-बादामी

वृष:-आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:-भवानी शंकर की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
सुझाव:-अपने माता-पिता की आज्ञा से कोई भी कार्य प्रारम्भ करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-लाल

कर्क:-आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज श्री गणेश भगवान पर चढ़े हुए रोरी को भाल पर लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग-हरा

सिंह:-आज आपके विचारों में बदलाव आ सकता है, जिसके कारण आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:- आज किसी देवालय में अन्न दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-श्वेत

कन्या:-आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धैर्य रखने पर रुके हुए कार्य बनने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप केले का दान किसी साधु को दें, मंगल होगा।
शुभ रंग-केसरिया

तुला:-आज कोई नई योजना सफल हो सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति रहेगी।
सुझाव:-आज आप आंवले के वृक्ष का रोपण करें, अति मंगल होगा।
शुभ रंग-हरा

वृश्चिक:-आज नौकरी में वर्चस्व बढ़ने की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
सुझाव:-किसी देवालय में द्रव्यदान दें, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। मन एकाग्र रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-परिवार में व्यर्थ आक्रोश से बचें, मंगल होगा।
शुभ रंग-हल्का नीला

मकर:-आज आप व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। वाहन से परेशानी हो सकती है।
सुझाव:-व्यर्थ के तनाव को नजरअंदाज करें, आपके लिए हितकर होगा।
शुभ रंग:-गाढ़ा आसमानी

कुम्भ:-आज आप नौकरी एवम् व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे। सुख साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज लोगों को शीतल मीठा जल पिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

मीन:-आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढीला हो सकता है। अचानक यात्रा संभव है। सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति सम्भव है।
सुझाव:-आज देवालय में तिल तेल का दीप दिखाएं, लाभ होगा
शुभ रंग-हल्का पीला

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
2-आज सर्वार्थ सिद्ध योग है, जो कि पुण्यकारक माना गया है।
3-नवग्रह शांति श्लोक
ऊँ ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शान्तिकरा भवन्तु ।।

 

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV