आप का दिन मंगलमय हो, 22 मई, दिन-रविवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्‍ठ, सूर्य  उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सायं 04:30 से 06:00 तक, तिथि-प्रतिपदा, दिशाशूल-पश्चिम दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को अंजाम देने में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस कारण आर्थिक स्थिति सशक्त होने की संभावना है।
सुझाव:-जल से भरा घड़ा देवालय में दान दें।
शुभ रंग-पीला

वृष:-आज आपका सामाजिक जीवन  व्यस्त हो सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल। आर्थिक पक्ष थोड़ा ढीला हो सकता है।
सुझाव:-आज आप कोई फलदार वृक्ष लगाएं, बेहतर होगा।
शुभ रंग-श्वेत

मिथुन:-आज के दिन कार्यक्षेत्र में गतिशीलता के साथ एक नई शुरुआत हो सकती है। निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। आय में थोड़ी मंदी हो सकती है।
सुझाव:-आज अपनी वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग-गुलाबी

कर्क:-आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें अपनी मौलिकता की छाप छोड़ेंगे। गलतफहमी से दूर रहें। पारिवारिक सहमति बनाए रखें।
सुझाव:-अव्यवहारिक लोगों से दूर रहें।
शुभ रंग-हल्का पीला

सिंह:-आज आपके निजी सम्बन्धी समस्या उत्त्पन्न कर सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध लाभप्रद  साबित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-चीटियों को आटा दें, लाभ होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

कन्या:-आज के दिन आमदनी और संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-समय निकाल कर किसी देवालय या गुरुद्वारे में श्रमदान दें।
शुभ रंग-सुनहरा

तुला:-आज के दिन कारोबार में वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। निजी सम्बन्धों में निकटता आएगी। सामाजिक क्षेत्र में सहयोग मिलने की संभावना है।
सुझाव:-घर से निकलते समय दही-चीनी या दही-गुड़  का प्रयोग करें।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृश्चिक:-आज आप संबंधों को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। संवादहीनता के कारण भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं कर सकेंगे। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-यदि हो सके तो किसी जरूरतमंद को चरणपादुका (चप्पल) दान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज आप व्यवहार के पुराने तौर-तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आप ईमानदारी से काम करेंगे। निजी संबंधों को लेकर अप्रसन्न हो सकते हैं।
सुझाव:-मिष्‍ठान्न का वितरण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-नीला

मकर:-आज आप संशयग्रस्त हो सकते हैं। सफलता मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में वाद-विवाद करने से बचें।
उपाय:-‘ ॐ उमामाहेश्वराय नमः’ का जप 108 बार करें, लाभ होगा।
शुभ-हरा

कुम्भ:-आज आप कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करेंगे। असंभव कार्य को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। दिखावा पसंद लोगों से दूर रहें, आपके हित में होगा।
सुझाव:-काले तिल का दान दें, अच्छा होगा।
शुभ रंग-बादामी

मीन:-आज आप मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहने के कारण उन लोगों की नजरों  में आदर के पात्र बनेंगे, जो आपके लिए मायने रखते हैं। सेहत एवं वित्तीय संसाधनों पर ध्यान दें।
सुझाव:-जल से भर कुम्भ दान दें, आपके लिए बेहतर होगा।
शुभ रंग-पीला

आज के दिन का विशेष महत्व 

1-आज के दिन से ज्येष्‍ठ मास आरंभ है।
2-आज से बुद्ध पूर्वदिशा में उदय हो रहे हैं।
3-जेष्ठ मास में जल दान का विशेष महत्व है। मीठे जल से परिपूर्ण कुम्भ का दान, व्यजन (पंखा) का दान श्रेयष्कर माना गया है।

आप सब का मंगल हो

इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV