आप का दिन मंगलमय हो, 14 जून, दिन मंगलवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-नवमी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। आपके परिवार में किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आज आप अन्नदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-कत्थई

वृष:-आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
सुझाव:-आज आप हृदय से राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग-नीला

मिथुन:-आज भागदौड़ अत्यधिक रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्तता महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग-हरा

कर्क:-आज आप कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वाश बनाए रखें।
सुझाव:-आज आप घर से बाहर जाने से पूर्व गौ माता का पैर छुएं, कार्य सफल होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

सिंह:-आज आप भावनात्मक रूप से सक्रिय रहेंगे। भावुकतावश कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
सुझाव:-आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, कार्यों में उन्नति होगी।
शुभ रंग-श्वेत

कन्या:-आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित रहेंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप किसी देवालय में जाकर जल चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग-भूरा

तुला:-आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी ब्राह्मण को प्रेमपूर्वक भोजन कराएं।
शुभ रंग-बैगनी

वृश्चिक:-आज आप किसी भी कार्य को दृढ़इच्छा एवं पूर्ण मनोयोग के साथ करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता सम्भव है।
सुझाव:-आज आप लाल वस्त्र का दान करें, मनोकामना पूरी होगी।
शुभ रंग-नीला

धनु:-आज आप अपनी वाणी को संयमित रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप मीठे पदार्थों का दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-केसरिया

मकर:-आज आप किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात करेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
सुझाव:-आज आप किसी भूखे व्यक्ति को फलों का दान दें, आपका कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग-पीला

कुम्भ:-आज व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। अनावश्यक व्यय न करें। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं, कार्य में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- आसमानी

मीन:-आज आपके कार्यों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नई योजनाएं बन सकती हैं। कटु वचन न बोलें।
सुझाव:-आज आप एक छोटा सा लाल वस्त्र अपने पास रखें।
शुभ रंग-लाल

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी है।
2-जगन्नाथ जलाभिषेक स्नान होता है।
3-आज देवस्नान पूर्णिमा उड़ीसा में मनाई जाती है।

प्रेरणादायी चौपाई

सुमिरि पवन सूत पवन नामू।
अपने बस करि रखे रामू।।

अर्थ:- श्री रामजी का नाम सुमिरन करने मात्र से श्री हनुमान जी ने श्री रामजी को अपने वश में कर लिया। जो राम जी का नाम निर्मल भाव से लेता है, उस पर राम जी की कृपा हो जाती है।
आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV