आपके पास है ताज महोत्सव का हिस्सा बनने का मौका, सिर्फ 27 फरवरी तक

27 फरवरी तक आपके पास ताज महोत्सव का हिस्सा बनने का मौका है। उत्तर प्रदेश के आगरा में हर साल होने वाला ताज फेस्टिवल शुरू हो चुका है। 18 फरवरी से शुरू हुए इस महोत्सव में एक बार शामिल होने के बाद आप हर साल ताज महोत्सव का हिस्सा बनना चाहेंगे।

ताज महोत्सव में देशभर के व्यंजनों के स्वाद के साथ ही लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग राज्यों की संस्कृति देखने और समझने का मौका मिलता है। ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो गया है और 27 फरवरी तक चलेगा।

2019 में परिवार के साथ मज़ा करने के लिए, लीजिये बेहतरीन छुट्टियों के Ideas…

ताज महोत्सव 2019

आगरा में होने वाले ताज फेस्टिवल का आयोजन ताजमहल  के नजदीक स्थित शिल्पग्राम परिसर में किया जा रहा है। यहां आप चाहे तो कैब या ऑटो से भी जा सकती हैं। ताजमहल जैसे फेमस टूरिस्ट प्लेस के नजदीक होने के कारण फेस्टिवल तक पहुंचने में आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां तक पहुंचने के लिए आपको कई जगह पर पोस्टर लगे हुए भी मिल जाएंगे।

ताज महोत्सव की खासियत

थिएटर पसंद करने वालों को सूरसदन में होने वाले नाटक लुभाएंगे तो शेर-शायरी और कविताओं के शौकीनों को मुशायरा और कवि सम्मेलन देर रात तक जगाएंगे। शास्त्रीय संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों में देश की गौरवशाली संस्कृति की झलक मिलेगी। फैशन के रंग भी दिखेंगे। साइंस, डिबेट, फोटोग्राफी, जिम्नास्टिक, मेहंदी, रंगोली जैसे कई प्रोग्राम यहां होंगे। ताज मोहत्सव 2019 में हस्तशिल्प मेला, अलग-अलग राज्यों से जुड़े व्यंजनों को फूड स्टॉल लगाए जान के सात ही कई सांसकृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। यहां पर आने वाले लोग ऊंट और हाथी की सवारी का भी मजा ले सकेंगे। देशभर से आए शिल्पकारों से आप कई चीजें भी खरीद सकती हैं।

बॉलिवुड म्यूजिक का लें मजा

ताज महोत्सव में सात दिनों तक शाम के समय बॉलिवुड नाइट होगी। 20 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अल्ताफ राजा और कुमार सानू सिंगर्स परफॉर्मेंस देंगे।

खेल प्रमियों के लिए होगा खास

इस बार ताज फेस्टिवल में जिला प्रशासन ने एकलव्य स्टेडियम को भी हिस्सा बनाया है। जहां 20 से 22 फरवरी तक स्पोर्ट्स लवर टूरिस्ट्स कुश्ती, बास्केट और हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे।

बसपा सुप्रीमो ने सीटें तय करने के बाद इस पांच क्षेत्रों के प्रभारी किए घोषित

ताज महोत्सव टिकट

ताज महोत्सव के लिए शिल्पग्राम में ही टिकट विंडो बनेंगी। भारतीयों के लिए 50 रुपए प्रवेश शुल्क है। 3 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री है। 50 छात्रों के ग्रुप का टिकट 500 रुपए रखा गया है जिसके साथ दो शिक्षक जा सकते हैं।

LIVE TV