ससुराल की आदर्श बहू ‘प्रियंका चोपड़ा’ खुद को समझती हैं ख़राब पत्नी, जानें कारण

यूं तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा चुकी हैं। उन्होंने निक जोनस से शादी करने के बाद देश से लेकर विदेश तक खूब चर्चा बटोरी है। उनके ससुराल वालों ने भी उन्हें गर्मजोशी के साथ कबूल कर लिया हाल ही में प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा के मायामी बीच पर छुट्टियां मनाने गये थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हुई थीं। प्रियंका ने इस दौरान परिवार के साथ जमकर मस्ती की।

ससुराल की आदर्श बहू 'प्रियंका चोपड़ा 'प्रियंका चोपड़ा' खुद को समझती हैं ख़राब पत्नी, जानें कारण

इन तस्वीरों से एक बात तो साफ़ हो गयी कि प्रियंका अपनी ससुराल में सभी लोगों के फेवरिट हैं और निक के परिवार वालों से प्रियंका की रिलेशनशिप काफी स्ट्रांग है। मगर, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इतना सब होने के बाद भी प्रियंका ख़ुद को बेहद ख़राब बीवी मानती हैं।

ससुराल की आदर्श बहू 'प्रियंका चोपड़ा 'प्रियंका चोपड़ा' खुद को समझती हैं ख़राब पत्नी, जानें कारण

 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ‘जूही परमार’ ने दी मौत को मात, सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए लिखती हैं…

हाल ही में प्रियंका एबीसी चैनल के चैट शो The View की मेहमान बनीं, जहां उन्होंने यह चौंकाने वाला खुलासा किया था। प्रियंका ने शो में ख़ुद को Terrible Wife यानि बेहद ख़राब बीवी बताकर चौंका दिया। ऐसा प्रियंका ने इसलिए कहा, क्योंकि वो वो खाना पकाना नहीं जानती।

प्रियंका ने कहा- ”वो (निक) एक अच्छे दक्षिणी परिवार से हैं, जहां उनकी मां खाना बनाती हैं और मैं वैसी नहीं हूं। उस लिहाज़ से मैं एक ख़राब बीवी हूं।” प्रियंका ने बताया कि वो सिर्फ़ अंडा और टोस्ट ही बना सकती हैं।

बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री ने ‘बिग बी’ को मारा था जोरदार थप्पड़ मारा, देखें विडियो

निक को जब प्रियंका के कुकिंग स्किल्स का पता चला तो उन्होंने कहा- ”बढ़िया”। निक ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं भी नहीं पका सकता। प्रियंका चाहे ख़ुद को कितनी भी ख़राब बीवी मानें, मगर निक के साथ उनके रोमांस और प्यार में कोई कमी नहीं आयी है। प्रियंका ने निक के साथ एक ताज़ा रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, जीवन भर निक के साथ ऐसे ही रहना चाहती हूं।

LIVE TV