आतंकी हमलों से बचने के लिए महिंद्रा ने लांच की मार्क्समैन, ऐसी मजबूती की हैंड ग्रेनेड भी बेअसर…

नई दिल्ली। महिद्र ग्रुप ने सेना के लिए महिंद्रा मार्क्समैन लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने सीआईएसएफ को शुरूआती तौर पर 6 आर्मर्ड व्हीकल महिंद्रा मार्क्समैन दिए हैं। सीआईएसएफ भारत की प्रमुख संस्थाओं जैसे परमाणु संस्थानों, हवाई-अड्डों, समुद्रीपत्तनों , विद्युत संयत्रों , संवेदनशील सरकारी भवनों तथा विरासत स्मारकों को सुरक्षा प्रदान करती है।

ब्लू और व्हाइट कलर से डेकोरेट महिंद्रा मार्क्समैन में कुल 6 लोगों के बैठने की क्षमता है। जिसमें दो सीट आगे और 4 सीट पीछे की तरफ लगी है।

महिंद्रा का यह लाइट कॉम्बैट व्हीकल लेवल बी6 स्टैंडर्ड पर बेस्ड है जो इसमें सवार लोगों को छोटे हथियारों के हमलों के साथ हैंड ग्रेनेड के हमालों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

यह व्हीकल फ्लोर ब्लास्ट प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है, जिसपर दो हाथगोले के बराबर ब्लास्ट झेलने की क्षमता है।

यह दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, पहला 2.2 लीटर mHawk CRDe टर्बो डीजल इंजन और दूसरा 2.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड DI इंजन शामिल है।

CRDe इंजन 120 बीएचपी की पावर प्रोड्यूस करता है जबकि DI इंजन 115 बीएचपी का पावर प्रोड्यूस करता है। दोनों इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

महिंद्रा में मार्क्समैन को स्कॉर्पियो के प्लेटफार्म पर डिजाइन किया है। यह अपनी आर्मर्ड बॉडी के कारण स्कॉर्पियो से काफी ज्यादा वजनी है।

B6 एक हाई लेवल की सुरक्षा स्टैंडर्ड होता है, जो कई गंभीर खतरों को झेलने में सक्षम होता है जैसे जैसे कि 7.62х51 (.308) से लेकर 30.06 एपी (आर्मर पियर्सिंग) और पेनेट्रेटिंग राउंड को रोकने के लिए।।

जानिए होलिका दहन की अग्नि में क्या अर्पित करें की कई समस्याएं से रहे दूर

कई विशेष रूप से तैयार की गई सेडान कारों को B4 और B5 प्रोटेक्शन लेवल में डिजाइन किया जाता है जो काफी हद तक फायरिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। आमतौर पर पुलिस कार, एंबूलेंस को B5, B6 और B7 सुरक्षा प्रदान की जाती है।

LIVE TV