आज रिलीज होगी बीहड़ के बागियों पर बनी ‘सोनचिड़िया’, देखें रिव्यू

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म सोन चिड़िया आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों में काफी उत्साह था।

वहीं फिल्म इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि यह चंबल के डकैतों के अतीत पर बनी है। इस फिल्म में सुशांत और भूमि मुख्य भूमिका में हैं। जो कि फिल्म में डाकू मान सिंह के गिरोह के सबसे भरोसमंद और खास सदस्यों में से एक हैं। इस फिल्म को समीक्षकों ने 3.5 स्टार दिए हैं।

इस फिल्म को लेकर समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज ने कहा है कि ‘हिंदी में बनी बीहड़ और चंबल का सिना है। ये पश्चाताप की कहानी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और सुशांत सिंह राजपूत जैसे उम्दा कलाकार भरे हुए हैं।

ऐसे में फिल्म से नाउम्मीदी तो नहीं लगाई जा सकती है। इस फिल्म में भूमि देखने लायक हैं। उन्होंने जिस तरह से ग्रामीण महिला का किरदार निभाया है, उन्हें देखकर लगता नहीं कि अभिनय कर रही हैं’।

इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। वहीं मनोज बापेई डाकू गिरोह के सरगना मान सिंह के चरित्र को जीवंत करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर शौरी मान सिंह के बेहद करीबी वकील के किरदार में नजर आएंगे।

भूमि पेडनेकर उग्र इंदुमती तोमर के किरदार में नजर आएंगी। जो न केवल अपने घर का कुशल संचालन करती हैं। बल्कि बंदूक से गोलीबारी करने में भी माहिर हैं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा को भी देखने को मिलेगा। जो कि एक क्रूर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म में डकैतो के जीवन को बहुत करीब से दिखाया गया है। किस तरह डकैत भूखे प्यासे बीहड़ में घूमते रहते हैं। डकैत कैसे पुलिस से बचते हुए इधर-उधर बीहड़ में ही छिप जाते हैं। ये फिल्म को बारीकी से दिखाया गया है।

फिल्म में जाति प्रथा, पितृसत्ता, लिंग भेद और अंधविश्वास को दिखाया गया है। फिल्म यह भी दिखाती है कि क्यों बदला लेने और न्याय में अंतर है।

फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज वाजपेयी डाकू गिरोह के सरगना मान सिंह का किरदार निभा रहे है। पैसों और पुलिस की परेशानी से निपटने के लिए मान सिंह का गैंग एक चोरी का प्लान बनाता है। इसी चोरी के दौरान फिल्म में भूमि पेडनेकरकी एंट्री होती है, जिसकी वजह से लाखा और वकील सिंह रणवीर शौरी के बीच दरार पड़ जाती है।

वहीं फिल्म के एक्शन और संगीत दोनों ही काफी दमदार है। वहीं अगर एक्टर्स की एक्टिंग की बात करें तो सभी अपने रोल में काफी फिट नजर आ रहे है।

फेमस टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ की इस एक्‍ट्रेस का वेडिंग फोटोशूट हो रहा है वायरल

फिल्म के डायलॉग काफी दमदार है। ऑडियंस थिएटर से बाहर आकर भी याद रहते है। फिल्म की कोरियोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी बेजोड़ है।

फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग और संगीत भी काफी पावरफुल है। जो फिल्म को और भी मजबूत बनाती है।

LIVE TV