आज का सुविचार: परिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के लिए इन बातों का करें पालन

आचार्य चाणक्य बहुत महान, गुड़वान और बद्धिमान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने बुद्धि कौशल से जीवन में सफलता पाने की कई नीतियां बनाई हैं। जिनपर अमल करने से हमें अपने जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। आचार्य चाणक्य द्वारा बनाई गई उन नीतियों का वर्णन नीति शास्त्र में मिलता है। आचार्य चाणक्य ने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भी सही मार्ग बताया है, जिसपर चलकर हर व्यक्ति की शादी-शुदा जिंदगी सुखमय बन जाएगी। आचार्य चाणक्य के अनुसार, दांपत्य जीवन में सुख पाना तभी संभव है जब पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे हों।

इसके लिए पती-पत्नी दोनों को ही एक दूसरे की भावनाओं को समझकर हमेशा एक दूसरे का साथ देना बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही दोनों पती-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर पती-पत्नी दोनों के बीच रिश्ते ख़राब हो तो इससे न सिर्फ उनके दांपत्य जीवन, बल्कि दोनों परिवारों में भी कलह हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर दंपत्ती में प्रेम और सौहार्द है तो घर में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती है और घर का वातावरण सुखमय बना रहता है।

LIVE TV