आज का सुविचार: जीवन में भूल कर भी न करें यह काम, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं आप

हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम के पथ पर इमानदारी से चलना पड़ता है। जीवन में सफलता पाने के आचार्य चाणक्य ने कई अचूक और कारगर उपाय बताए हैं। यदि व्यक्ति अपने जीवन में उन्हें उतार ले तो सफलता निश्चित है। आचार्य चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ-साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। उन्हें अर्थशास्त्र का गहरा ज्ञान था। आचार्य को यह ज्ञात था कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए क्या सही है क्या गलत है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को स्वार्थी नहीं बनने की सलाह दी, क्योंकि स्वार्थी इंसान खुद के लिए भी किसी खतरनाक जीव से कम नहीं है।

उन्होंने अपने गहन अधय्यन और बौद्धिक कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। जिनका संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में मिलता है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि कभी भी अपने मन की बात किसी को न बताए। ऐसा करना आपके लिए संकट पैदा कर सकता है। अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी बात को लेकर क्रोधित हो जाते हैं या आपके अंदर घृणा पैदा हो जाती है। मन में हजारों तरह के विचार आते हैं, लेकिन एक बुद्धिमान और चतुर इंसान सिर्फ उन्हीं बातों को व्यक्त करता है जो उसके हित में हो। यदि आप अपने मन की हर बात को सबके सामने व्यक्त करेंगे तो लोग आपके बारे में एक धारणा बनाना शुरू कर देंगे।

LIVE TV