आज का सुविचार: जान लीजिए चाणक्य द्वारा बताई गई सफल होने की सही रणनीति

हर व्यक्ति सफलता पाने के लिए दिन रात एक कर देता है, लेकिन गलत रणनीतियों का पालन करते हुए व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं होती। इसलिए सफलता के लिए सही रणनीति का पालन ज़रूरी है और आचार्य चाणक्य से बेहतर रणनीतिकार कौन हो सकता है। सदियों पहले बताई गई आचार्य चाणक्य की बातें आज के समय में भी लागू होती हैं। इसलिए माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति चाणक्य की विचारों को मान ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उनके विचार आज के समय में भी सटीक बैठते हैं।

व्यक्ति को अगर सफलता और असफलता के बीच पहचान हो जाए तो उसके लिए सही राह चुनना आसान हो सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो जान लीजिए सफलता और असफलता को लेकर आचार्य चाणक्य के विचार।

  • जो व्यक्ति जिस काम में कुशल हो, उसे उसी काम में लगना चाहिए।
  • ईमानदारी से काम करने वाले लोग हमेशा खुश रहते हैं।
  • कार्य के लक्षण ही सफलता-असफलता के संकेत दे देते है।
  • अपने स्वामी के स्वभाव के अनुरूप कार्य करने वाले सेवक सदैव सफल रहते हैं।
  • अपने राज़ को राज़ ही रहने दें। अगर किसी से साझा किया तो इससे आप बर्बाद हो सकते हैं।
  • एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे बीच में छोड़ें।
  • जब कार्यों की अधिकता हो, तब उस कार्य को पहले करें, जिससे अधिक फल प्राप्त होता है।
  • हमें ना भूत के बारे में पछतावा करना चाहिए, ना ही भविष्य को लेकर चिंतित होना चाहिए। बल्कि वर्तमान में जीना चाहिए हैं।
LIVE TV