आज का सुविचार : जानिए चाणक्य नीति से इंसान की कौन सी आदतें इंसान को धनवान बनने से रोकती है

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। इसके लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। तो जानिए चाणक्य नीति से इंसान की कौन सी आदतें इंसान को धनवान बनने से रोकती है।

  1. चाणक्य नीति के अनुसार, मीठा बोलना अच्छा होता है। जो लोग कड़वा बोलते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी मिल पाता है।

2.चाणक्य कहते हैं कि शाम के समय यानी गोधूली बेला में जो लोग सोते हैं, उनके घर दरिद्रता का वास होता है। मां लक्ष्मी उन पर कभी कृपा नहीं बरसाती हैं।

3.चाणक्य नीति के अनुसार, घर की तरह शरीर की स्वच्छता रखना जरुरी होता है। जो व्यक्ति सुबह समय से दातून या ब्रश नहीं करता मां लक्ष्मी उससे रूठ जाती हैं।

LIVE TV