आज का सुविचार : चाणक्य नीति : जिंदगी में अगर सफल होना है तो जानें ये 6 बातें

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। इसके लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य ने अपने नीति में बताया है अगर आपने भविष्य को बेहतर , उज्जवल बनाना है तो जीवन में कभी इन बातों को नहीं भूलना चाहिए ।

1.चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य की जिंदगी में अच्छा समय और बुरा समय दोनों ही आता है । मनुष्य को अच्छे समय में ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए । वही बुरे समय में ज्यादा दुखी भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि समय गतिशील हैं अच्छे के बाद बुरा आता है बुरे के बाद अच्छा समय जरुर आता है। तो इंसान को अच्छे कामों के साथ धैर्य बनाए रखना चाहिए।

2.चाणक्य बताते हैं कि मनुष्य को अपनी ताकत की पहचान होनी चाहिए। मनुष्य को पता होना चाहिए कि वह क्या चीज कर सकता है क्या नहीं। इंसान को वही काम करना चाहिए जो वह कर सकता है। अगर अपनी शक्ति को बिना पहचाने उस काम को करता है तो वहां उस काम में सफल नहीं हो पाएगा।

3.इंसान को मालूम होना चाहिए कि उसकी जिंदगी में सच्चे मित्र कौन हैं और कौन मित्र के वेश में शत्रु हैं। मित्रों के वेश में छुपे शत्रुओं को पहचान होनी जरूरी है। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कि सच्चे मित्र कौन है क्योंकि सच्चे मित्र कठिनाइयों में हमेशा मदद करते हैं। और सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

4.हमें जिस कंपनी में काम करते है वहां की जरूरतों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। साथ ही इस चीज का गौर जरूर करना चाहिए कि हमारे जो बॉस हैं वह हमसे क्या चाहते हैं। और हमें वह काम करना चाहिए जिससे संस्था आगे बढ़ सके।

5.इंसान को अपनी आय पता होना चाहिए। और अपनी आय से अधिक कभी नहीं खर्च करना चाहिए। अन्यथा उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी में अगर धन के मामले में खुश रहना है तो आय से अधिक कभी नहीं खर्च करना चाहिए।

LIVE TV