आज का सुविचार: इन 3 चीजों को कर लें अर्जित, धरती पर ही मिल जाएगी जन्नत!

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा। तो आइए चाणक्य से जानते हैं कि धरती पर ही स्वर्ग किस तरह मिल सकता है-

♦ यदि आप का पुत्र आपकी हर बात मानता है व आज्ञाकारी है तो आपको धरती पर ही स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती है।

♦ अगर आपकी स्त्री यानी आपकी पत्नी आपके अनुरूप व्यवहार करती है तो आपका जीवन स्वर्गमय हो जाता है।

♦ इंसान को जब अपनी धन, संपत्ति पर संतोष हो जाता है तब उसे धरती पर ही स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती है।

LIVE TV