आज का सुविचार: इन चीजों को वश में करके ऐसे करवा सकते हैं अपना काम, है बेहद आसान

आचार्य चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। जो आम जिंदगी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इन बातों पर चलकर कई तरह की समस्याओं से निजात पाई जा सकता है। चाणक्य ने एक श्लोक में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनका अधिकतर हम सभी से कभी न कभी आमना-सामना हुआ होता है। आचार्य चाणक्य ने इन लोगों के बारे में एक श्लोक में जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि इन लोगों को इस प्रकार वश में किया जा सकता है। जिसके बाद जो दिल में आये उनसे करवाया जा सकता है।

चाणक्य नीति कहती है इन कामों को कर लेने के बाद जिन्दगी में आपको जरुर सफलता मिलेगी-

  • लालची: आपको अगर अपने जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो लालची हो तो चाणक्य नीति कहती है कि उसे इंसान को पैसे देकर अपने वश में किया जा सकता है और अपना जो भी काम करवाना है करवाया जा सकता है।
  • घमंडी: अगर आपको कोई घमंडी व्यक्ति मिल जाता है तो उससे निवेदन कर या उसके सामने हाथ जोड़ उससे काम निकलवाया जा सकता है चाणक्य नीति कहती है कि इन लोगों में कोई न कोई खूबियां होती हैं। जिसके चलते ये इसी तरह काम करते है।
  • मूर्ख: आपको अगर अपनी जिन्दगी में कोई मूर्ख व्यक्ति मिल जाता है तो उसकी हां में हां मिलाने की देरी होती है वह व्यकि्त आपके वंश में हो जाएंगा।
  • ​​विद्वान: अगर आपका सामना किसी विद्वान व्यक्ति से हो जाए तो हमेशा उसके आगे तथ्यों से परिपूर्ण बात करनी चाहिए। इसके अलावा उसके सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए। उसके सामने सच बोलकर ही उसे वश में किया जा सकता है और वह आपकी सभी बातें मानने लगेगा।
LIVE TV