आज का राशिफल(21-फरवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि-  हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

वृषभ राशि- व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

मिथुन राशि- व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपको मनपंसद खाना मिल सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के आज योग हैं। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

सिंह राशि- विविध लाभों को प्राप्त करने वाला दिन साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ मिलन आनंदित करेगा। आय में वृद्धि होगी और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा।

कन्या राशि- आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सन्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पडेगा। नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करें। आज के दिन खर्च अधिक रहने की संभावना है। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितेषियों से सावधान रहें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखने की

तुला राशि- आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आप के हित में रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न होने की गणेशजी की सलाह है। मध्याहन के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

वृश्चिक राशि-आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडने की संभावना है। मध्याहन के पश्चात कार्यपूर्ति होती नज़र आएगी, साथ ही शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगें। 

धनु राशि- संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिक्षा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। अच्छे कामों में मन लग सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। रोजगार में वृधि हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। अच्छे काम के लिए शुभ दिन है।

मकर राशि- किसी बात को लेकर घबराहट हो सकती है। सोंच-संभलकर बोलें।  किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

कुंभ राशि- आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याहन के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। 

मीन राशि-  व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी।

LIVE TV