आज का राशिफल(17 जनवरी 2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि-

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। गलत संगत से अपना बचाव करें। व्यवसाय में भी योजनाएँ बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। उर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि-

अच्छे काम के लिए शुभ दिन है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। रोजगार में वृधि हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मिथुन राशि-

माता जी के स्वास्थ का ध्यान रखें। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भोजन खिलाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। मन की परिस्थिति डवाँडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता होगी। कौटुंबिक या जमीन जायदाद के प्रश्न हाथ में न लेना हितकर रहेगा।

कर्क राशि-

वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे। तनाव में रह कर कोई काम न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। दूसरों की गल सलाह मिल सकता है। बड़ों का विरोध न करें। नए वाहन की योजना बन सकती है।

सिंह राशि-

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मित्रो, सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। किसी बात को लेकर घबराहट हो सकती है। किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा।

कन्या राशि-

किसी के बेहकावे में न आए। दोस्तों के साथ से आपको कोई उपलब्धी मिल सकती है। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा।

तुला राशि-

गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े- फसाद होने की संभावना है। मौजशौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। किसी के बहकावे में न आएं। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि-

सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है। घर से बाहर मिकलने से पहले बड़ों का आशिर्वाद लें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे।

धनु राशि-

व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। काम में मन नहीं लगेगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। किसी को भी उधार रुपये देने से बचें। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि-

क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। किसी को भी उधार रुपये देने से बचें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि-

पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगें । स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम संबंध को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है।

मीन राशि-

सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। माता जी के स्वास्थ का ध्यान रखें। बड़ों का विरोध न करें। अच्छी सलाह आपको गलत लग सकती है।

LIVE TV