आज का राशिफल(14-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – परिजन, स्नेहीजन और मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में मौजूद रह सकते हैं। नए कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। हालांकि अतिउत्साह हानिकारक हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखें। धनप्राप्ति का योग बन रहा है।

वृषभ राशि – शारीरिक औऱ मानसिक रूप से आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता प्राप्ति कम होगी।

मिथुन राशि – व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभ फलदायी होगा। व्यापार में तथा आय में वृद्धि के आसार हैं। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति की संभावनाएं भी बनी हुई हैं।

कर्क राशि – आज का दिन शुभ फलदायी होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति का योग बन रहा है। परिवार में वातावरण मैत्रीपूर्ण रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि – दिन आलस्य और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के साथ मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से संबंधित दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि – खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। अनैतिक कृत्यों से दूरी रखें।

तुला राशि – सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मनाने का दिन है। परिजनों के साथ सामाजिक कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। प्रवास का आयोजन होगा। व्यापार में वृद्धि होने की भी संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता औऱ यश कीर्ति मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि – दिन सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता सकेंगे। शारीरिक स्वस्थता औऱ मानसिक प्रफुल्लिता का अनुभव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

धनु राशि – पेट संबंधी समस्या बनी रह सकती है। कार्य में सफलता न मिलने पर निराश न हों। साहित्य या किसी अन्य सर्जनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। प्रवास को संभव हो सके तो टाल दें।

मकर राशि – दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आपमें स्फूर्ति का आभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे अथवा निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। मन व्यथित रहेगा। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने पर स्वास्थ्य बिगड़ा रहेगा।

कुंभ राशि – मन में चिंता का भार हलका हो जाएगा। मानसिकरूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। छोटे प्रवास की भी संभावनाएं हैं।

मीन राशि – नकारात्मक विचारों को मन से हटाना होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद विवाद और झगड़े को टाल दें। खान पान पर संयम रखने की जरूरत है।

LIVE TV