आज का राशिफल(09-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से आप कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। उससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ राशि – मन की डवाँडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित करेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं होगा। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन राशि – आपका आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। हालांकि खर्च अधिक रहने की भी संभावना है। इसलिए संयम जरूरी है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क राशि – परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे। यह मनमुटाव आपकी बेचैनी बढ़ा सकता है। मन दुविधा का अनुभव करेगा इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना ज्यादा बेहतर रहेगा। किसी भी गलफहमी या वाद-विवाद से बचकर रहें। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही हानिकारक होगी। कोर्ट-कचेहरी के मामले में संभलकर काम लेना होगा। मानहानि और धन हानि की संभावना है।

सिंह राशि- आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। मन की डावांडोल स्थिति हाथ में आए अवसर को खो सकती है। स्त्री मित्रों से मुलाकात का लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। घर पर मांगलिक कार्य संभव हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि का आसार है।

कन्या राशि – नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापारी औऱ नौकरीपेसा लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुखशांति औऱ संवादिता रहेगी। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना हो सकता है।

तुला राशि – बौद्धिकों या साहित्यनुरागियों के साथ मुलाकात से आप ज्ञान गोष्ठि में समय व्यतीत करेंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान की मुलाकात लेंगे। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी।

वृश्चिक राशि – वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उपाधियों से दूर रह सकेंगे।

धनु राशि – पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार- विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।

मकर राशि – व्यापार- धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होगी। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी।

कुंभ राशि – मन मानसिक अशांति और उद्वेग से भरा होगा। तेजी से बदलते हुए विचारों के कारण अनिर्णायकता की स्थिति रहेगी। किसी भी ठोस निर्णय को लेने में परहेज करें। संतानों के प्रश्न उलझन में डाल देंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित रहने की संभावना है।

मीन राशि – आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी। नौकरी में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्थावर मिल्कियत के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें। स्त्रियों के साथ के सम्बंध हानिकारक साबित हो सकते हैं।

LIVE TV