आज का राशिफल(09-अप्रैल-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद करने से परहेज करें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

वृषभ राशि – आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को सावधानी की जरूरत है। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन राशि – दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिए। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगी।

कर्क राशि – आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।

सिंह राशि- फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा।

कन्या राशि- चिंता, उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक धन खर्च आ सकता है।

तुला राशि- नए कार्य की शुरुआत करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

धनु राशि- घर से बाहर मिकलने से पहले बड़ों का आशिर्वाद लें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरकोध निर्मित होंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह मध्यम दिन है। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि – आजके दिन के लिए संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिएगा। फिरभी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिरभी उस पर संयम रखना होगा।


कुंभ राशि – आज साधारण सी बातों में दांपत्यजीवन में बात का बतंगड बन जाएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। मानसिक उद्वेग रहेगा। प्रभुभक्ति और आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे।


मीन राशि – आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा। दांपत्यजीवन में तकरार का वातावरण लंबे समय तक न रहे इसकी सावधानी रखिएगा। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहिएगा। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। अदालती विषयों से दूर रहें।

LIVE TV