आज का राशिफल(08-मार्च-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। जिससे आपका कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

वृषभ राशि – आज आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगडने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में आपका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिकरुप से शांत रह सकते हैं।

मिथुन राशि – आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि – आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदररुप से संपन्न होगा। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रो के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कन्या राशि – आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगडेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा। धन का खर्च होगा।

तुला राशि – आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नही है।

धनु राशि – आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएँ प्रचुर हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

मकर राशि – आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

मीन राशि – नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

LIVE TV