आज का राशिफल

images (14)मेष 

दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क  बढ़ेगा। अपनी व्यवसायिक योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष 

आज सामाजिक सम्मान एवं यश मिलने के योग हैं। अपने सहकर्मियों से उपयोगी वार्तालााप होगा। परिवारिक समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है।

मिथुन

अपने क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति के कारण तनाव रहेगा। परिवार के खर्चों में कमी का प्रयास करें। समय का दुरुपयोग नहीं करें। संतान की चिंता रहेगी।

कर्क

कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढऩे से उत्साह बढ़ेगा। राज्य पक्ष से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता व लाभ मिलने की उमीद है।

सिंह 

कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे। आपके धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या 

नए व्यापारिक कार्य की सफलता से आपके यश व संबंधों में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से मनमुटाव सम्भव है। संतान के अध्ययन में अवरोध आ सकता है। जीवनसाथी की इच्छा पूर्ति करनी होगी।

तुला 

आपकी मेहनत और चतुराई के जरिए धन की प्राप्ति सम्भव है। आपके हुनर से प्रसिद्धि कारक योग बनेंगे। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। मकान की समस्या का हल निकलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक

आप जो चाह रहे हैं, उसे पूरा होने में संदेह है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। कारोबार में सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें। सुख साधन की वस्तु क्रय करेंगे।

धनु 

कारोबार में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे। आलस्य बिलकुल नहीं करें। आप बहुत जल्द दूसरों की बातों पर विश्वास कर लेते हैं। स्वविवेक से काम करें।

मकर

काम न होने से कर्मचारियों पर क्रोध सम्भव है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के जुडऩे से विवाद को हल करने का साहस आएगा। उत्साह और प्रयास आपके लिए सद्बक्तलता प्रदान करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग हैं।

कुंभ 

पारिवारिक शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ  लाभ के योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विरोधियों से सतर्क  रहें।

मीन 

आज आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कार्य के प्रति समर्पण व परिश्रम सफलता की ओर अग्रसर करेगा। नया राजकीय परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा।

LIVE TV