आज का राशिफल 9 अगस्त दिन रविवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — उच्चाधिकारी आपके कार्य से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। कई दिनों के बाद सकारात्मक परिणाम मिलते दिखाई देंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के उत्तम अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक चिन्तन में दिन व्यतीत होगा।

वृषभ — मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। घर में सदस्यों की बीच संवादहीनता हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। व्यापारिक अनुबन्ध करते समय जरूरी कागजों को सावधानी से परखें।

मिथुन —  आपके जीवन में जिम्मेदारी और मनोरंजन का अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नये समझौते धन लाभ के लिये महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। प्रियजनों के माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

कर्क — करियर के नये विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा पहुँचाने की चेष्टा करेंगे। मेहनत के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी अवश्य ध्यान दें। सहकर्मियों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। भोग-विलास में अधिक रुचि लेंगे।

सिंह — पूर्व में किये गये अच्छे कार्यों की आज प्रशंसा होगी। रुके हुये कार्य आज पुनः शुरू हो सकते हैं। अभिमान और अहंकार से बचें। लोग आपसे अपने मन की बातें शेयर करना चाहेंगे। पिता के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। लोग आपकी भरपूर सहायता करेंगे।

कन्या — दाम्पत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। आप पुरानी गलतियाँ दोबारा दोहरा सकते हैं। नया कार्य करने से पहले उसके विषय में पर्याप्त जानकारी इकट्ठी कर लें। लोगों पर सहज ही भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र का माहौल भी ठीकठाक ही रहेगा।

तुला — जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको अपने शुभचिन्तकों और चापलूसों में अन्तर करना सीखना होगा। भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक — जो लोग बैंक लोन या किसी तरह के फंड के लिये प्रयास कर रहे थे उन्हें सफलता मिल सकती है। इंश्योरेंस से जुड़े जातकों को शानदार आर्थिक लाभ मिलेगा। मानसिक रूप से काफी व्यस्त रहने वाले हैं। घरेलू खर्चों में धन का काफी अपव्यय होगा। यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिये।

धनु — बुरी संगत से आपको हानि हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा। विवाहेत्तर सम्बन्ध व्यक्त हो सकते हैं। सन्तान की पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। उच्च प्रतिष्ठित और बौद्धिक वर्ग में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मकर — झगड़ों को सुलझाने का प्रयास करें। कर्ज बढ़ने के कारण मन में चिन्ता रहेगी। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कुम्भ — आपकी योग्यता और विशिष्ठता लोगों के समक्ष प्रकट होने वाली है। अटके हुये काम को पूरा करने का बिल्कुल सही समय है। व्यापारियों पर ग्राहकों का काफी दबाव रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में बेहतरीन तालमेल रहेगा। बदलते परिवेश के अनुसार अपनी नयी योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे।

मीन — पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्य सफल रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों को अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप न करने दें। आहार-विहार सन्तुलित रखें। गले में टांसिल और खराश जैसी कुछ समस्या हो तो तुरन्त उसका इलाज करवायें।

LIVE TV