आपका दिन मंगलमय हो, 22 अगस्त, दिन-सोमवार, ऋतु- वर्षा, मास-भाद्रपद, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-चतुर्थी /पंचमी, पक्ष:-कृष्‍ण, दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपका व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। व्यवसाय उत्तम रहेगा। पारिवारिक असन्तोष हो सकता है।
सुझाव :- आज आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :-सुनहरा

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आप अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित हो सकते है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग :- हल्काहरा

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ)
आज आपको उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा । निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा। व्यापार में लाभ होगा।
सुझाव :- आज आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करेंं,  मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में निरत रहेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक तनाव की संभावना है, संयम से काम लें।
सुझाव :- आज आप पांच मुखी रुद्राक्ष का एक दाना धारण करें, उत्‍तम होगा ।
शुभ रंग – जामुनी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप छह मुखी रुद्राक्ष धारण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज संबंधों में निकटता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। उदर विकार की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज आप गणेश जी को 21 दुर्वांकुर अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग -पीला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सुझाव :- आज आप कच्चा नारियल किसी देवालय में दान करें।
शुभ रंग – श्वेत

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज यात्रा व् देशाटन लाभ् दायक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक लाभ् होगा।
सुझाव:- आज आप कला तिल यथा शक्ति दान करें।
शुभ रंग – नीला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपको उपहार की प्राप्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। व्यवसायिक उन्नति हो सकती है।
सुझाव :- आज आप केशर युक्त तिलक श्री लक्ष्मी जी को अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – लाल

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपका मन आपके कार्य से संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में कुछ उत्तर चढ़ाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
सुझाव :- आज आप माता दुर्गा को 11 लौंग अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- केसरिया

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आप नये उद्यमो के कारण प्रगति प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धी हो सकती है।
सुझाव:- आज आप तुलसी पत्रों की माला प्रभु श्री राम जी को चढ़ाये उत्तम होगा।
शुभ रंग- आसमानी

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज व्यक्तिगत तौर पर लिया गया निर्णय यश प्रदान करेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
सुझाव :- आज आप किसी विकलांग की सहायता करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज भाद्रपद कृष्‍णपक्ष चतुर्थी तदुपरि पंचमी तिथि है।
2 आज कोकिला पंचमी, रक्षा पंचमी , भ्रातृ पंचमी के नाम से जानते हैंं।

प्रेरणा दाई चौपाई

सिवपद कमल जिन्हहि रति नाहीं।
रामहि ते सपनेहुँ न सोहाहीं।।

अर्थ :- जिस जीव को भगवान शिव के चरणों में प्रेम नहीं होगा वह स्वप्न में भी श्री राम जी को नही सुहाता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV