आप का दिन मंगलमय हो, 21 अगस्त, दिन- रविवार, ऋतु- वर्षा, मास-भाद्रपद, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-तृतिया, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज तमाम अड़चनों के बावजूद भी आपका कार्य सफल होने की संभावना है। आज आप धैर्य, साहस व पराक्रम के साथ कार्य करेंगे।
सुझाव :- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाभ होगा।
शुभ रंग :-धानी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आपके आत्मविश्वास व वाणी कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
सुझाव :- आज आप शंख की पूजा करें और उसको बजाएं, मंगल होगा।
शुभ रंग :- मटमैला

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आपके किसी मित्र के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अपनी शारीरिक ऊर्जा को व्यर्थ न गवाएं।
सुझाव :- आज आप पंचगव्य का पान करें, आपका शुभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपके मित्रो एवं परिजनों से आपसी तालमेल बना रहेगा। सामाजिक रीति- रिवाजों के प्रति जागरूक रहेंगे।
सुझाव :- आज आप काला छाता दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको अपनी सुख सुविधा बढ़ाने के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आर्थिक व धार्मिक यात्रा का योग है। दबाव व तनाव का असर आपके सारे कार्यों पर दिख सकता है।
सुझाव :-आज आप किसी पुनीत नदी में स्नान कर दीपदान करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग -श्वेत

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आप महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। भौतिक सुख साधनों को जुटाने के लिए मन चिंतित रहेगा।
सुझाव :- आज आप हल्‍दीयुक्त जल से स्नान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग -नीला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आपका मन संतान को लेकर प्रसन्न रहेगा। आवेश में किये गए कार्य से कष्ट सम्भव है। आपसी सलाह से कामयाबी हासिल हो सकती है।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बैगनी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपको दूसरों के आश्‍वासनों से मानसिक राहत रहेगी। अनैतिक कार्यों में शामिल दोस्तों से बचें। आकस्मिक लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएँ कष्टकारी हो सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान्न दीजिये लाभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी।

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। धनागम का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला पीला

मीन :- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपके अवरोधित कार्यों का समाधान होने की संभावना है। आपसी संबंधों में उपस्थित तनाव दूर होंगे।
सुझाव :- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज भाद्रपद कृष्‍णपक्ष तृतिया तिथि है।
2 आज बहुला संकष्ठी गणेश व्रत है।

प्रेरणा दाई चौपाई

सीता चरन भरत सिरु नावा।
अनुज समेत परम सुख पावा।।

अर्थ :- श्री किशोरी जी के चरणों को श्री भरत ने प्रणाम किया और अपने अनुजों के साथ बहुत सुख का अनुभव किया । वास्तव में आपस के प्रेम में सर्व सुख होता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम 
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV