आज का राशिफल, 7 अप्रैल 2019, दिन- रविवार

7 अप्रैल, रविवार कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है, जबकि कुछ लोगों को इस दिन सावधान रहकर काम करना होगा। टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम के अनुसार जानिए आपके लिए रविवार कैसा रहने वाला है…

Aries (मेष)

आज का दिन : देवी मां की पूजा करें. पूजा से आपका साहस बढ़ेगा, खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आपकी इच्छाशक्ति दृढ़ होगी, सफलता मिलेगी। आप निसंकोच आगे बढ़ें।

लकी कलर – लाल

लकी नंबर – 3

क्या करें : रविवार को आप देवी मां की पूजा जरूर करें।

Taurus (वृष)

आज का दिन : आपके लिए दिन शुभ है, लेकिन आपको कार्यक्षमता को बढ़ाना होगा। रणनीति बना कर काम करें और निर्णय लेने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। इसीलिए बातों को तर्क के साथ मानें। गलत प्रयासों से बचें।

लकी कलर – नीला

लकी नंबर – 6

बुरी बातें : आपके साथ विश्वासघात हो सकता है

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : आपको अपने अंदर जागरुकता लानी होगी। यह समय फिर से वापसी करने का है। आपकी आत्मशक्ति को पहचानना होगा। कोई भी काम करने के पहले सावधनी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।

लकी कलर – नारंगी

लकी नंबर – 7

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आपको आपके कार्य में निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप विजयी होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई बीमारी या चोट लगने की संभावना है। किसी भी विवाद में ना उलझें और जिद्दी ना रहें। काम में जल्दबाजी से आपको नुकसान पहुंच सकता है, सावधान रहें। अनुभव काम आएगा। उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा।

लकी कलर – नीला

लकी नंबर – 7

Leo (सिंह)

आज का दिन :

रविवार को ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए एकदम सही दिन है। नए काम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई यात्रा के भी योग हैं। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं।

लकी कलर – नीला

लकी नंबर – 5

Virgo (कन्या)

आज का दिन : रविवार को पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के प्रति भी आपका प्रेम बढ़ेगा और दोस्ती गहरी होगी। जीवन में नया कुछ पाने के योग हैं। काफी समय से अटक रही चीजें पूरी हो सकती हैं। प्रयास जारी रखें।

लकी कलर – मेहरून

लकी नंबर – 5

Libra (तुला)

आज का दिन :

आप अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि नया दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। काम की अधिकता आपको थकाएगी। सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियो से आपको खुशी मिलेगी। अपने प्रयास जारी रखें। सफलता आपके करीब है।

लकी कलर – आसमानी

लकी नंबर – 2

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन :

आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओ की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने खुद की योजनाओं पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा। अकेले में अच्छा महसूस करेंगे।

लकी कलर – जामुनी

लकी नंबर – 6

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आपके लिए लौटाने का दिन रहेगा रविवार। जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं, उसे मदद के रूप में या दान पुण्य करके गरीबों को वापस करें। दान-पुण्य से बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका व्यवहारिक जीवन बहुत शुभ है, आप सफल होंगे।

लकी कलर – पीला

लकी नंबर – 5

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन :

आपके लिए रविवार भाग्यवर्धक रहेगा। अपने काम का सत्कार करें, जिससे आपका कार्य आपको सफल बनाने में मदद करेगा। नई खोज में जुड़े रहें, क्योंकि भाग्य आपके साथ है। बडी डील हो सकती है, जिससे आपका जीवन पलट सकता है।

लकी कलर – सफेद

लकी नंबर – 9

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन :

आपको प्रकृति से जुड़े काम करने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पूरे जोश में रहेंगे, नए विचार आपको सफलता दिलाएंगे।

लकी कलर – आसमानी

लकी नंबर- 5

Pisces (मीन)

आज का दिन :

आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। सकरात्मकता से भरा दिन होगा। किसी नई परियोजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपुर्ण काम पूरा हो सकता है। आप सवेंदनशील रहेंगे। आपके काम की सरहाना होगी।

लकी कलर – नीला

लकी नंबर – 5

LIVE TV