आज का राशिफल, 24 जून 2019, दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : आज के दिन आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा। आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज का शुभ अंक 05, आज के दिन साँप को दूध पिलाना उत्तम फल देगा और शिव पूजन करें। आज जल यात्रा ना करें।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन :  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी योग्यताओं और बुद्धिमता से प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।  बड़े-बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। आज का शुभ अंक 03, आज मंदिर में दीप दान करें। आज पीले रंग के कपड़े ना पहनें।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन-साथी के स्वास्थ्य में परेशानियां पैदा होंगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज का शुभ अंक 11, आज के दिन किसी प्रकार की हरे रंग की चीज का दान करें। आज के दिन मांसाहार ना करें।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आपके मन में चल रहे भटकाव आपको परेशनियों में डाले रहेगी। स्वभाव में नियंत्रण रखे अन्यथा व्यर्थ में किसी प्रकार का नुकसान आपको हानी पहुंचा सकता है। पिता के साथ भी मतभेद और उनकी सेहत की खराबी के योग बने हुए हैं। आज का शुभ अंक 71, आज घर के द्वार पर आम के पत्तों की तोरण लगाएँ। आज किसी प्रकार की कोई लोहे की चीज ना खरीदें।

Leo (सिंह)

आज का दिन : परिवार और व्यापार में वृद्धि होने के आसार काफी अच्छे रहेंगे। यात्राओं से मिलने वाले  लाभ-हानी में परिवर्तन हो सकता है। किसी से मनमुटाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। लेकिन फिर भी आपका भाग्य आपको पूर्ण रूप से अपने फल देता रहेगा। आज का शुभ अंक 41, आज किसी मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें, उत्तम फल देगा।  आज किसी प्रकार के अतिसेवन से बचें।

Virgo (कन्या)

आज का दिन :  आज के दिन की गयी योजना आपको सम्पूर्ण रूप से सफलता की ओर ले जाने का काम कराएगी व दूसरों को प्रभवित करने की क्षमता आपके काम को बढ़ाने का काम करेंगी। आपकी नटखट शरारतें और स्वार्थीपन आपको गंभीरता में ड़ाल सकता है। दान करना आपके लिए लाभकरी सिद्ध होगा। आज का शुभ अंक 5, आज के दिन आप किसी भी मंदिर में दूध और मिश्री का दान करें। आज के दिन नीले और लाल रंग के कपड़े ना पहनें।

Libra (तुला)

आज का दिन : आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ अलगाव व किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसके कारण घर का माहौल काफी हद तक बिगड़ सकता है। काम-काज में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नकारात्मक विचार आपको परेशानियों में डाल सकते हैं।  आज का शुभ अंक 32, आज के दिन किसी भी गरीब को कंबल का दान करें। आज भूलकर भी काले रंग के वाहन में यात्रा ना करें।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : सरकार की तरफ से मिलने वाला सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी अपनी किस्मत आपके हर काम को बनाने का काम करेंगी। आपको आंखो से संबन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा व पिता की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज का शुभ अंक 11, आज के दिन मीठे का दान करें। आज चमड़े की खरीददारी ना करें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आप की अपनी चतुराई और योग्यता के आधार पर आप सफल होंगे। चुस्ती-फुर्ती से आप अपने काम को अंजाम देंगे लेकिन किसी भी दस्तावेज़ पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना  करें। किसी काम को करने से पहले बड़ो की सलाह लेना आपके लिए लाभकरी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी का सामना आपको करना होगा जिसका प्रभाव आपके धन पर भी पड़ेगा आज का शुभ अंक 26, आज किसी भी प्रकार से नीले रंग के कपड़े ना पहनें। आज किसी प्रकार का कोई हरे रंग का खाद्य पदार्थ दान करें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : प्रत्येक काम में बाधाएँ आनी संभव हैं। काम के प्रति  आलस पन बना रहेगा। माँ व माँ  के परिवार की तरफ से अशुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में खराबी बनी रहेगी और गुस्से की मात्र भी आपको मानसिक परेशानियाँ देगी। बड़ो की सलाह लेकर ही काम को अंजाम दें।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : परिवार एवं बड़े – बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आज के दिन नेक और धार्मिक कार्य आपके द्वारा संभव हो सकते हैं। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ्ने का अच्छा समय है। आज का शुभ अंक 19, आज किसी मंदिर में जाकर गुलाब के फूल चढ़ाएँ। आज किसी प्रकार का कोई नीले रंग का सामान न खरीदें।

Pisces (मीन)

आज का दिन : आपके मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा, काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं। आपको शरीर से संबंधित तकलीफें मिलने के योग बने हुए हैं। अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आपके ससुराल परिवार के सदस्यों से साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको वाहन के प्रति सचेत रहें।

LIVE TV