आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2019, दिन- शुक्रवार

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग है। आपको बता दूं कि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा और साध्य योग आज रात 01 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Aries (मेष)

आज का दिन : आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है | आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे | आपके रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे | आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं | आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा |

 

Taurus (वृष)

आज का दिन :आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे | भाग्य का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा | कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा | आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे | इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी |

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन :आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है | अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है | इस राशि की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं | आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिल सकते हैं | आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे | आपकी यात्रा सुखद रहेगी | आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा | मंदिर में दही दान करें, बिजनेस में मुनाफा होगा |

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी | अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी | इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे | उन्हें मेहनत करने की जरूरत है | बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए | खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए | इससे आप बेहतर फील करेंगे | लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

Leo (सिंह)

आज का दिन : आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे | परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है | कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे | इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए | सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

Virgo (कन्या)

आज का दिन : आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी | इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे | इससे आपको फायदा होगा | किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ  बढ़ेगी | आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | आपका फाइनेंशियल स्टेट्स मजबूत होगा | ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी | अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे |

 

Libra (तुला)

आज का दिन :  आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बशर्ते आप उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा | सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी | बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। बाहर जाते समय पानी का बोतल साथ जरूर लेकर जाएं और बीच-बीच में पानी पीते रहें इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आज बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी | लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन :आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे | आपका काम जल्दी पूरा होगा | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा | किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी | परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे | आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा। मंदिर में सुगंधित इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

Sagittarius (धनु)

आज का दिन :आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे | आज दोस्तों के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा | आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे | संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे | दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे | आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए | साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए | इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा | आज शाम को पार्क में टहलने जायेंगे | आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात हो सकती है। माँ लक्ष्मी को सफेद पुष्प चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा |

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी | किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल भी आपको अवश्य मिलेगा | कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं |  इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे> बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा | घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे |

Pisces (मीन)

आज का दिन : आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा | सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे | इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा | आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे | आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे | आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है | करियर में आपको  बेहतरीन सफलता मिलेगी | विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए। मंदिर में सफेद चंदन का दान करें, घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा |

LIVE TV