आप का दिन मंगलमय हो, 16 जुलाई, दिन-शनिवार, ऋतु- वर्षा, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-द्वादशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पूर्व 

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज पारिवारिक जीवन सुखमय होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। निजी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप मयूर के दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

वृष :- आज यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप काले तिल का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

मिथुन :- आज शासन सत्ता का सहयोग व लाभ प्राप्त होने की संभावना है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है।
सुझाव :- आज आप बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

कर्क :- आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का 21 पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- आज उपहार व सम्मान की दिशा में लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। सम्बन्धों में निकटता आ सकती है।
सुझाव :- आज आप देवालय में नारियल चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- आज आप राजनेता से सहयोग प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप राधे-कृष्ण का दर्शन करके घर से बाहर जाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

तुला :- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें।धन,यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप तिल तेल का दीपक अपने आँगन में जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

वृश्चिक :- आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
सुझाव :- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

धनु :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होने की सम्भावना है। उपहार व सम्मान में वृद्धि के योग है।
सुझाव :- आज आप देवालय में घंटी चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

मकर :- आज आपको धन हानि एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ  रंग- भूरा

कुम्भ :- आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप किसी पवित्र सरोवर या नदी में दीप दान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग- केसरिया

मीन :- आज आपको नए कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। यात्रा करनी पड़ सकती है।
सुझाव :- आज आप देवालय में  हनुमान जी को माला चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्ल द्वादशी है। यह द्वादशी वसुदेव के नाम से जाना जाता है।

2 आज से ही वर्षा ऋतु प्रारम्भ हो जाती है। श्री हरी के सयन करने की वजह से सभी शुभ व वैवाहिक कार्य बन्द रहते हैं।

प्रेरणा दाई चौपाई

काल धर्म नहि व्यापहिं ताही।

रघुपति चरन प्रीति अति जाही।।

अर्थ :- काल की गति उस व्यक्ति , जीव को प्रभावित नहीं कर पाती जो प्रभू श्री सीताराम जी के चरणों में प्रीती रखता है।

आप सब का मंगल हो 
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252 

LIVE TV