आप का दिन मंगलमय हो, 15 जुलाई, दिन-शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-एकादशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम 

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आपके निजी सुख में वृद्धि होने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी के दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग  – पीला

वृष :- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पराक्रम से लक्ष्मी प्राप्ति की संभावना है। मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप मंदिर में नारियल चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मिथुन :- आज आप बुद्धि के सदुपयोग से धन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। माता को कष्ट हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में अन्नदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कर्क :- आज आपको नए व्यापार से धनलाभ हो सकता है। यात्रा से सुख प्राप्त होने की संभावना है। खर्चे बढ़ सकते हैं।
सुझाव :- आज आप वृद्धों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा

सिंह :- आज शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है।
सुझाव :- आज आप लक्ष्मी जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- आज आपको धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। संबंधों में निकटता आएगी।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

तुला :- आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होने की सम्भावना है। उपहार व सम्मान में लाभ प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप कबूतरों को दाना डालें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

वृश्चिक :- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। यात्रा देशाटन सुखद व लाभदायी हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में पीले पुष्प चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

धनु :- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्‍य प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। समाज में आपको उच्च स्थान प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

मकर :- आज आप कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है।
सुझाव :- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र जपें, लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी

कुम्भ :- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला

मीन :- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने वाणी कौशल से आप समाज में अपना स्थान बना सकते हैं।
सुझाव :- आज आप चींटियों को पंजीरी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्ल एकादशी है।
2 आज हरि शयनी एकादशी है।
3 आज के दिन श्री नारायण का पूजन करना सर्व सिद्धि कारक होता है।
4 आज से चातुर्मास व्रत प्रारम्भ है।
5 आज ही श्री नारायण पूजन व् शयन चार माह के लिए होता है।

प्रेरणा दाई चौपाई

मुद मंगल मय संत समाजू।
जो जग जंगम तीरथ राजू ।।

अर्थ :- संतों का समाज आनंद व् मंगल युक्त होता है, जो इस जगत में चलते -फिरते तीर्थराज प्रयाग के समान है। हमको ऐसे सरल सन्तों का आदर जरूर करना चाहिए।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

 

LIVE TV