आज का दिन मंगलमय हो, 13 जुलाई दिन बुधवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास- आषाढ़, सूर्य- उत्तरायण, राहू  काल (अशुभ समय) दोपहर 12:00 से 01:30 तक, तिथि- नवमी, पक्ष- शुक्ल, दिशा शूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आप परिश्रम के साथ कार्य कर सकते हैं। अनावश्यक चिंता करके अपना समय और ऊर्जा को व्यय न करें।
सुझाव:- आज आप देवालय में घंटी चढ़ायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

वृष:- आज आप अपने अच्छे प्रयासों से उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक क्षमता को एक अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर दूध अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हरा

मिथुन:- आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। विभिन्न कलाओं जैसे संगीत आदि कार्यक्रमों में रुचि बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- बैंगनी

कर्क:- आज आपके मन मे नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्वास्थ्य एवं वित्तीय संसाधनों की अनदेखी न करें।
सुझाव:- आज आप तिल के तेल का दीपक अपने आँगन में जलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- धानी

सिंह:- आज व्यवसाय के मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आपका मन प्रसन्न हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हल्का पीला

कन्या:- आज आप परिवार के सदस्यों व मित्रों के साथ अच्छी तरह से समय बिता सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें।
सुझाव:- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- श्वेत

तुला:- आज आप कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करने वाले हैं। यह शुरुआत आपको सही दिशा में ले जा सकती है। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।
सुझाव:- आज आप देवालय में लाल पुष्प से बनी माला चढ़ायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल

वृश्चिक:- आज आप एक ही समय में कई कामों को हाथ में न लें अन्यथा स्वयं को बोझिल महसूस कर सकते हैं। परिवार में विघटन की स्थितियाँ आ सकती है।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- हल्का गुलाबी

धनु:- आज आप अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। निजी योजनाओं में विलंब हो सकता हैं। यात्रा संबंधी कार्यक्रम में बदलाव हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप काली गाय को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- नीला

मकर:- आज आप एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं। उससे आपको लाभ होने की संभावना है। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल चढ़ायें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- सुनहला

कुम्भ:- आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

मीन:- आज आप दूसरों का मार्गदर्शन करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। आप अकेला रहना पसन्द कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप राधे-कृष्ण का स्मरण करके घर से बाहर जाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग:- पीला

सूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1:- आज आषाढ़ शुक्ल नवमी है।
2:- आज कन्दर्प नवमी भी है।
3:- आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणादायी चौपाई

जहँ लगि रहे अपर मुनि वृंदा। हरषे सब बिलोकि सुख कंदा।।

अर्थ:- प्रभू श्री राम जी जब अगस्त मुनि के आश्रम पधारे तो जहां तक ऋषि, मुनियों का समाज था सब प्रभू को देखकर हर्षित हो गये। हम लोगों को भी जीवन में हर परिस्थितियों का हर्ष के साथ सामना करना चाहिए।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741242

LIVE TV