आज का राशिफल, 13 अगस्त 2018, दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : किसी संत का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

बुरी बातें : कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है।

क्या करें : मुनक्का शिव जी पर चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार और सहयोग मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Taurus (वृष)

आज का दिन : भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आज के दिन संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे।

बुरी बातें : जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है।

क्या करें : सोमवार का व्रत रहें।

प्रेम प्रसंग : आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

सेहत : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

बुरी बातें : बिजी रहेंगे। आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी खराब भी हो सकता है।

क्या करें : दूध शिव जी में चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : आपके मन में सकारात्मक विचार आते रहेंगे, लेकिन लव लाइफ  में समस्याएं बनी रह सकती है।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। विवाद होने के योग बन रहे हैं। पद लाभ का योग भी बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मदद मिल सकती है।

सेहत : सेहत भी कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के भी योग बन रहे हैं।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

बुरी बातें : आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है।

क्या करें : गौरी शंकर की पूजा करे।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें डाल सकते हैं। पार्टनर पर शक न करें। उलझनें बात कर के सुलझाने की कोशिश करें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती है।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।

बुरी बातें : गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से दुर्घटना और चोट का डर रहेगा। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज भी हो सकता है। मन पसोपेश में हो सकता है।

क्या करें : भगवान शिव को  भांग चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां संबंध भी बिगाड़ सकती है। पार्टनर को आपकी जरूरत महसूस होगी।

नौकरी/शिक्षा : आपके फैसले आपको कई बार नुकसान भी दे सकते हैं। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत संबंधित सावधानी जरूर रखें।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।

बुरी बातें : आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं।

क्या करें : शिवपूजन करे बिल्व पत्र चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन इतना खास नहीं है, जितना सोच रहे हैं।

सेहत : आज आपकी सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम भी मिलेगा।

 

Libra (तुला)

आज का दिन : सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

बुरी बातें : नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं।

क्या करें : मछली को आटा खिलाए।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।

बुरी बातें :  कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपका मन कमजोर हो सकता है और सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।

क्या करें : मछली को आटा खिलाए।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। अकेलेपन का एहसास बहुत अखरता है और यह आज आपको जकड़ने की कोशिश कर सकता है। इसे ख़ुद पर क़ाबू न करने दें, बाहर जाकर कुछ दोस्तों के साथ समय बिताएँ |

बुरी बातें : आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव से नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है।

क्या करें : किसी मंदिर में सफेद मिठाई दान करें।

प्रेम प्रसंग : लव कपल के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें, स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

सेहत : सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।

बुरी बातें : दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं।

क्या करें : भगवान् शिव को विल्व्पत्र चढ़ावे ।

प्रेम प्रसंग : पुराने मामले फिर से सामने भी आ सकते हैं। पार्टनर से भी बहस होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : नई बिजनेस डील हो सकती है, लेकिन हो सकता है। आपको किस्मत का साथ न मिले और आप उसका फायदा न उठा पाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

सेहत : सेहत को लेकर आज आप सावधान रहें।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

बुरी बातें : आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जिन पर आपका नियंत्रण न के बराबर रहेगा। जोखिम भरे काम आज टालने की कोशिश करें।

क्या करें : रुद्राभिषेक करे।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। वादे और नए कामों की प्लानिंग होगी।

नौकरी/शिक्षा : कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के लोग प्रमोशन के लिए कोई न कोई तरकीब लगा सकते हैं।

सेहत : सेहत अच्छी रहेगी।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी।

बुरी बातें : पैसे संभाल कर रखें। किसी तिकड़म के प्रयोग में आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर करने से बचें।

क्या करें : हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता, लेकिन पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण वादे निभाने का दिन है।

नौकरी/शिक्षा : अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

सेहत : सेहत भी पहले से ठीक रहेगी, लेकिन काम में मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे।

LIVE TV