आप का दिन मंगलमय हो, 8 जुलाई, दिन-शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, तिथि-चतुर्थी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम 

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आप पुराने वाद-विवाद को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। पराक्रम से लक्ष्मी प्राप्ति की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप अपामार्ग के पुष्प को भगवान शिव पर अर्पण करेंं, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

वृष :- आज आपको छोटे भाई से सुख प्राप्त होने की संभावना है। विद्या के क्षेत्र में खर्चे अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप विल्व पत्र से भगवान शिव की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मिथुन :- आज आप शत्रुओं को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। मित्रों एवं भाइयों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप किसी ब्राह्मण को घर पर भोजन करायें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – भूरा

कर्क :- आज परिवार में वाद-विवाद बढ़ने की संंभावना है। जमीन-जायदाद को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सुझाव:- आज आप मिट्टी का घड़ा दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह :- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप किसी नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कन्या :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नए कार्यों की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।
सुझाव :- आज आप किसी देवालय में मिष्‍ठान चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

तुला :- आज आप अपनी बुद्धि एवं वाणी के सदुपयोग से सुख प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके घर से बाहर जायें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – मटमैला

वृश्चिक :- आज आप अपने रिश्तेदारों एवं प्रियजनों से मुलाकात कर सकते हैं। आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

धनु :- आज आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होने की संभावना है। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

मकर :- आज आपको तालाब से धन प्राप्त होने की संभावना है। नए शत्रुओं से सावधान रहें। अपमान से बचें।
सुझाव :- आज आप माता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जायें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- बैगनी

कुम्भ :- आज आप परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

मीन :- आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन,यश व सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव :- आज आप मयूर का दर्शन करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा
आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्लपक्ष चतुर्थी है।
2 आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है । वहीं दोष संघ विनाशक रवियोग भी है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई चौपाई

रहति न प्रभु चित चूक किये की।
करत सुरति सय बार हिए की।।

अर्थ:- प्रभू के हृदय में कोई जीव गलती कर दे, वह नहीं रहता। बस उस जीव के दिल में क्या है, उस की भावना कैसी है, उसे सौ बार देखते हैं।

आप सब का मंगल हो 
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV