आप का दिन मंगलमय हो, 6 जुलाई, दिन बुधवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर, 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, तिथि-द्वितीय, पक्ष:-शुक्ल, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपको अचानक कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।
सुझाव:-आज आप वृद्धों की सहायता करें।
शुभ रंग-सुनहरा।

वृष:-आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर पूजा अर्चना करें।
शुभ रंग-केसरिया।

मिथुन:-आज आपके जीवन में कुछ ऐसे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे आपके जीवनशैली में बदलाव आ सकता हैं। बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय न लें।
सुझाव:-आज आप तिल का दान करें।
शुभ रंग-गुलाबी।

कर्क:-आज आपके मित्रों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आज आप गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आटे का चौमुखी घी का दीपक पूजा घर में जलाएं।
शुभ रंग-भूरा।

सिंह:-आज व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-आज आप देवालय में मिष्ठान्न चढाएं।
शुभ रंग-आसमानी।

कन्या:-आज आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज गौसेवा करें।
शुभ रंग-श्वेत।

तुला:-आज आध्यात्म के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की संभावना है। देश-विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप गणेश जी की आराधना करें।
शुभ रंग-लाल।

वृश्चिक:-आज आप कार्यक्षेत्र मे गतिशीलता के साथ कार्य करने में सफल हो सकते हैं। निजी संबंध प्रेमपूर्ण होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप हृदय में राधे-कृष्ण का स्मरण करके घर से बाहर जाएं।
शुभ रंग-मटमैला।

धनु:-आज संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग-हल्का पीला।

मकर:-आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।
सुझाव:-आज आप अन्न का दान करें।
शुभ रंग-नीला।

कुम्भ:-आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी।
सुझाव:-आज आप भोलेनाथ की आराधना करें।
शुभ रंग-हरा।

मीन:-आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी विशेष कार्यक्रम में विशेष लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप मिश्री खाकर घर से बाहर निकलें।
शुभ रंग-बैगनी।

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज आषाढ़ मास शुक्लपक्ष द्वितीय तिथि है।
2-आज पुष्य नक्षत्र है। आज पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 7:42 तक ही है। आज इस नक्षत्र में कोई भी पुराना, छूटा कार्य  करने से निश्चय ही सफलता मिलती है।
3-आज चंद्र दर्शन करना शुभ होता है।

प्ररेणादायी चौपाई

उपजहिं एक संग जग माहीं। जलज जोंक जिमि गुन बिलगाहीं।।

अर्थ:-कमल और जोंक दोनों जल में ही पैदा होते हैं। इनका गुण अलग अलग है। जोंक का गुण खून चूसना और कमल का सुगन्ध देना व कोमल रहना है। लेकिन हमें कुसंग में भी कमल का आचरण करना चाहिए जोंक का नहीं।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV