आप का दिन मंगल मय हो, 16 मई, दिन-सोमवार, ऋतु-वसंत, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय)-सुबह 07:30 से 09:00 तक, तिथि-दशमी, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफल

आज का राशिफल

 

मेष:-आज के दिन संतान से यश लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की सम्भावना। स्वास्थ्य उत्तम।

उपाय:-गुरुजनों का दर्शन करें

शुभ रंग-पीला

 

वृष:-आज के दिन आपका आर्थिक लाभ संभव है। मानसिक प्रसन्नता। पुत्र-पुत्री से यश प्राप्ति।

उपाय:- प्रभु श्री सीताराम की आराधना करें।

शुभ रंग-श्वेत

 

मिथुन:-आज का दिन शुरुआत में अशांत व भागदौड़ भरा हो सकता है। दोपहर बाद चित्त शांत व सुकून भरा रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

उपाय:-किसी बच्चे को लेखनी या पुस्तक दान करें।

शुभ रंग-हरा

 

कर्क:-आज आपका दिन नवीन कार्य लेकर आ सकता है, जिसके कारण आपका भविष्य उज्जवल होगा। विद्यार्थियों को यश प्राप्ति होगी।

उपाय:-आज आप प्रभु श्री सीताराम की उपासना करें।

शुभ रंग-केसरिया

 

सिंह:-आज आपके मान-सम्मान मे वृद्धि हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा।

उपाय:-भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं।

शुभ रंग-पीला

 

कन्या:-आज के दिन आपको कार्य करने में अरुचि का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल तक मन पुनः प्रसन्न होगा। नए योजना की शुरुआत हो सकती है।

उपाय:-आज आप बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पण करें।

शुभ रंग-पीला

 

तुला:-आज का दिन आर्थिक परेशानियां ला सकता है। कठिन परिश्रम से लाभ मिलेगा। समय का ध्यान रखें।

उपाय:-ॐ श्रीं मंत्र 108 बार करेंगे।

शुभ रंग-पीला

 

वृश्चिक:-आज का दिन व्यावसायिक सफलता प्रदान करने वाला है। पुराने मित्रों से लाभ की संभावना है।

उपाय:-ॐ ह्रीं मन्त्र का 108 बार जप करें, लाभ होगा।

शुभ रंग-बादामी

 

धनु:-आज का दिन नई चेतना व ऊर्जा के साथ कार्य करने का मन बनने की ओर संकेत कर रहा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय:-ॐ ऐं मन्त्र का 108 बार जाप करें।

शुभ रंग-हरा

 

मकर:-आज आपका दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। अधिक परिश्रम से लाभ की सम्भावना है। विद्यार्थियों के मान में वृद्ध‍ि होगी।

उपाय:-गाय को चारा खिलाएं।

शुभ-नीला

 

कुम्भ:-आज आप नए काम सोच-विचार कर करें। सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यर्थ चिंता न करें।

उपाय:-माता सरस्वती की उपासना करें।

शुभ रंग-श्वेत

 

मीन:-आज का दिन आपके लिये मंगलसूचक है। नए व्यक्ति से लाभ व पारिवारिक सुख शान्ति मिलेगी। चित्त प्रसन्न रहेगा।

उपाय:-आम का वृक्ष लगाएं, लाभ होगा।

शुभ रंग-हरा

 

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज दोष विनासक योग है। आज के दिन दान पुण्यादि से रोग नाश व दुर्भाग्य नाश होता है।

2- ज्योतिष शास्त्र में तिथियों के शुभ भावों को जानने के लिए उन तिथियों के स्वामी के बारे में जानना आवश्यक होता है, जो इस प्रकार हैं-

तिथि-स्वामी

प्रतिपदा-अग्नि

द्वितीया-ब्रह्मा

तृतीया-गौरी

चतुर्थी-गणेश

पंचमी-शेषनाग

षष्ठी-कार्तिकेय

सप्तमी-सूर्य

अष्टमी-शिव

नवमी-दुर्गा

दशमी-काल

एकादशी-विशेदेवा

द्वादशी-विष्णु

त्रयोदशी-कामदेव

चतुर्दशी-शिव

पूर्णिमा-चन्द्रमा

अमावस्या-पितर

LIVE TV