आप का दिन मंगलमय हो, 5 जुलाई, दिन- मंगलवार, ऋतु- ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे  तक,  तिथि-प्रतिपदा, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :-  आज आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि हो सकती है। नई योजना बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी को लाल पुष्पों से बनी माला चढ़ायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

वृष :- आज आप अपने कला-कौशल से लोगो को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी को सिंदूर लगायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। परिवार में थोड़ा बहुत वाद-विवाद भी हो सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप गाय को पानी पिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

कर्क :- आज आप संपत्ति के विवाद से छुटकारा पाने में सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप कौवे को रोटी खिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

सिंह :-  आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप देवालय में मिष्‍ठान चढ़ायें, शुभ होगा।
शुभ रंग – नीला

कन्या :-  आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला।

तुला :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। सकारात्मक निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

वृश्चिक :-  आज आपका मन व्यथित हो सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है।
सुझाव:- आज आप बंदरों को गुड़ और चना खिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई

धनु :- आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। धन,यश व कीर्ति में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप कबूतरों को दाना डालें, शुभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

मकर :- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव :- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- आसमानी

कुम्भ :- आज आपका मन अशांत हो सकता है।विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
सुझाव:- आज आप काली गाय को रोटी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल

मीन :- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की सम्भावना है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में जाकर हनुमान जी का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
2 आज दोपहर 3:06 बजे से 6:53 बजे तक द्विपुष्कर योग है।
प्रेरणा दाई चौपाई

महावृष्टि चलि फूट कियारी।
जिमि स्वतंत्र भई बिगरहि नारी।।

अर्थ :- जिस प्रकार अधिक बरसात से खेत की क्यारी टूट जाती है, ठीक उसी प्रकार स्वतंत्र हो जाने पर नारी बिगड़ जाती है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252 

LIVE TV