आप का दिन मंगलमय हो, 4 जुलाई, दिन सोमवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-अमावस्या, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपको मनोरंजन के अवसर मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज आप भोलेनाथ की आराधना करें।
शुभ रंग-लाल

वृष:-आज अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। घर में शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक लाभ भी संभव है।
सुझाव:-आज आप शिव जी के मन्दिर में बेलपत्र चढ़ायें।
शुभ रंग-आसमानी

मिथुन:-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भावुकतावश कोई निर्णय न लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज आपका मन अशांत हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। व्यावसायिक योजना को बल प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप 108 बार ऊँ नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग-बैगनी

सिंह:-आज यात्रा-देशाटन की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं के सक्रिय होने की आशंका है।
सुझाव:-आज आप वृद्धों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-भूरा

कन्या:-आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। नेत्र विकार से व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती है। भागदौड़ बढ़ सकती है।
सुझाव:-आज आप गौरी जी की आराधना करें।
शुभ रंग-केसरिया

तुला:-आज आपको भाग्यवश सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जारी प्रयास सफल होने की संभावना है। धन, यश सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप अन्न का दान करें।
शुभ रंग-मटमैला

वृश्चिक:-आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होने की सम्भावना है। धैर्य बनाएं रखें।
सुझाव:-आज आप गणेश जी की आराधना करें।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। अनावश्यक खर्चे से बचें।
सुझाव:-आज आप देवालय में मिष्ठान्न चढ़ाएं।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज दाम्पत्य जीवन में नोक-झोंक हो सकती है। फिर भी मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
सुझाव:-आज आप कबूतरों को दाना डालें।
शुभ रंग:-गुलाबी

कुम्भ:-आज भौतिक दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक तनाव से व्यथित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप मयूर का दर्शन करें।
शुभ रंग-कत्थई

मीन:-आज पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। आलस्य बढ़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप गऊ की सेवा करें।
शुभ रंग-हरा

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या है।
2-आज स्नान दान की सोमवती अमावस्या है।
3-आज के दिन स्त्रियां अपने सौभाग्य की कामना से व्रत और पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करती हैं।

प्रेरणादायी चौपाई

भूमि सप्त सागर मेखला। एक भूप रघुपति कौशला।।
अर्थ:-सप्त सागर सहित समस्त भू-मंडल के एक ही राजा हैं कौशल पति श्री राम।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV