आप का दिन मंगलमय हो, 3 जुलाई, दिन-रविवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य-उत्तरायण, राहू काल (अशुभ समय) सायं 04:00 से 06:00 तक, तिथि-चतुर्दशी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:- आज आप किसी नकारात्मक मुद्दे का समाधान करने में सफल हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले आप दिल के साथ-साथ दिमाग की भी सुनें।
सुझाव:- आज आप मंदिर में घंटी चढ़ाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत।

वृष:- आज आप परिवार या अन्य किसी सहकर्मी पर निर्भर न रहेंं लेकिन आपस में लोगो के साथ तालमेल बनाये रखेंं।स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।
सुझाव:- काली गाय को रोटी खिलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।

मिथुन:- आज आप एक व्यावसायिक उद्यम को पूरा करने के बाद दूसरे उद्यम पर कार्य कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में आज आप सक्रिय रहेंगे।
सुझाव:– आज आप मिष्ठान्न का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग -गुलाबी

कर्क:-आज आपके मन मे नए विचार आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नये नजरिये से आपके कारोबार का दायरा बढ़ने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप किसी ब्राह्मण को अपने घर का भोजन करायें शुभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।

सिंह:- आज आप अपने परिवेश के लोगोंं से प्रभावित हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। अंतर्मन की पुकार सुनें।
सुझाव:- आज आप रुद्राक्ष की माला धारण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।

कन्या:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है। प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव:- आज आप राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला।

तुला:- आज आपके रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। योजनाओं पर नजर रखें, क्योंकि इनमें परिवर्तन हो सकता है।
सुझाव:- आज आप श्री मद्भागवत कथा सुनें हितकारी होगा।
शुभ रंग – बैगनी।

वृश्चिक:- आज आपके घर मे खुशहाली आने की संभावना है। आप स्वयं को खुशमिजाज महसूस कर सकते हैं। अप्रत्याशित घटनाओं से आप विचलित हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला।

धनु:- आज आपको सकारात्मक नतीजे प्राप्त होने की संभावना है।जटिल स्थितियों का ज्‍यादा विश्लेषण न करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी को लाल पुष्प से बनी माला चढ़ायें शुभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।

मकर:- आज आप स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं।तनावग्रस्त होने के कारण आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
सुझाव:- आज आप एक सौ आठ बार ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

कुम्भ:- आज आपको प्रगति की दिशा में अग्रसर होने की संभावना है।निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण हो सकते हैं।आवश्यकता पड़ने पर आप अपने रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप सूर्यदेव को अर्घ्य दें लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल

मीन:- आज आप कारोबार की बुनियाद रखने में सफल हो सकते हैं। व्यवसायिक व निजी जीवन में बदलाव होने की संभावना है। ये बदलाव सकारात्मक हो सकते हैं।सुझाव:- आज आप राधे-कृष्ण का ध्यान करके घर से बाहर जाएं शुभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।
आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी है।
2 आज सिद्ध योग भी है।

प्रेरणादाई चौपाई
राम भगति रत नर अरु नारी।
सकल परमगति के अधिकारी।।
अर्थ:- राम भक्ति युक्त नर व् नारी ये सब परम गति के अधिकारी है।

 

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV