आप का दिन मंगलमय हो, 28 जून, दिन-मंगलवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-अष्टमी, पक्ष:-कृष्ण, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज कार्यक्षेत्र में गतिशीलता के साथ एक नई शुरुआत करने की संभावना है। निजी संबंध प्रेमपूर्ण हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप शिव जी की आराधना करें।
शुभ रंग-समुद्री नीला

वृष:-आज आपको बड़ा संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय में भी स्थिति मजबूत हो सकती है।
सुझाव:-आज आप बजरंग बली के मंदिर में मिष्ठान्न चढ़ाएं।
शुभ रंग-सुनहला पीला

मिथुन:-आज आप व्यापारिक एवं वित्तीय लेन-देन को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक स्थिति सशक्त हो सकती है।
सुझाव:-आज आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग-हरा

कर्क:-आज आप सामाजिक जीवन में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं, जिसके कारण थकान भी महसूस कर सकते हैं। कोई आपके निजी संबंधों में दखलंदाजी कर सकता है।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग-आसमानी

सिंह:-आज आपकी आमदनी और संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप किसी ब्राह्मण को वस्त्र दान करें।
शुभ रंग-हल्का गुलाबी

कन्या:-आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। अच्छे प्रबंधन से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नए व्यावसायिक उद्यमों में आप निवेश कर सकते हैं।
सुझाव:-आज आप गणेश जी की आराधना करें।
शुभ रंग-श्वेत

तुला:-आज आपको कारोबार में वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। निजी संबंध प्रसन्नतादायक हो सकते हैं। चोरी होने की आशंका के प्रति सावधान रहें।
सुझाव:-आज आप बाहर जाने से पूर्व मां से आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग-लाल

वृश्चिक:-आज सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव:-आज आप हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर लगाएं।
शुभ रंग-केसरिया

धनु:-आज आपको मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें।
शुभ रंग-बैगनी

मकर:-नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति आपके रचनात्मक कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। बोझिल रवैया अख्तियार न करें अन्यथा सफलता प्राप्ति में दिक्कतें आ सकती हैं।
सुझाव:-आज आप पीपल के पत्ते पर लाल चंदन से राम-राम लिखकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।
शुभ रंग-मटमैला

कुम्भ:-आज संशयग्रस्त हो सकते हैं। निजी संबंधों को लेकर अप्रसन्न हो सकते हैं। वित्तीय मामलों के समाधान में देरी न करें।
सुझाव:-आज आप सूर्य देवता को अर्घ्य दें।
शुभ रंग-भूरा

मीन:-आज परिवार के सदस्यों एवं प्रियजनों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है। आप असम्भव कार्य को भी पूरा करने के प्रयास में सफल हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप मयूर का पंख अपने पास रखें।
शुभ रंग-धानी

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज आषाढ़ कृष्ण अष्टमी है।
2-आज शीतलाष्टमी व्रत है।
3-आज भौमे जया सिद्धयोग है, आज पंचख समाप्ति है।

प्रेरणादायी चौपाई

अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भई सकल सोभा कै खानी।।

अर्थ:-श्री अयोध्या नगरी प्रभु श्री सीताराम जी के आने की खबर सुन कर समस्त सुखों को प्रगट कर दिया, अतएव शोभा सम्पन्न हो गई।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV