आप का दिन मंगलमय हो, 27 जून, दिन सोमवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक, तिथि-सप्तमी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आने की संभावना है। नए कार्य प्रारम्भ करने की योजना बना सकते हैं।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-नीला

वृष:-आज आपको जीवनस्तर उच्च बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग-भूरा

मिथुन:-आज आपको अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ चीजों पर अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-कत्थई

कर्क:-आज आपकी स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप किसी देवालय मे इत्र चढाएं, हितकर होगा।
शुभ रंग-लाल

सिंह:-आज आप रचनात्मक कार्यों में लोकप्रिय हो सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होने की संभावना है। मूल्यवान समय व्यर्थ न करें।
सुझाव:-आज आप श्री राम जी की आराधना करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-बैगनी

कन्या:-आज आपका मन सगे-संबंधी की अस्वस्थता से परेशान हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने के लिए मन चिंतित हो सकता है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।
सुझाव:-आज आप किसी भूखे ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-केसरिया

तुला:-आज आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा सम्बन्धों का भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं।
सुझाव:-आज आप वृद्धों की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-मटमैला

वृश्चिक:-भविष्य में आशंकाएं मन पर प्रभावी हो सकती हैं। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें। परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।
सुझाव:-आज आप मन्दिर के पुजारी को अनाज का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-धानी

धनु:-आज आपका मन कठिन से कठिन कार्य करने के लिए उत्साहित हो सकता है। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है।
सुझाव:-आज आप तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

मकर:-आज संतान पक्ष को परिणय सूत्र में पिरोने की इच्छित सफलता प्राप्त होने की संभावना है। बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
सुझाव:-आज आप घर से बाहर जाने से पूर्व गणेश जी का स्मरण करें।
शुभ रंग-श्वेत

कुम्भ:-आज आपकी उच्च महत्वाकांक्षा प्रगति के लिए प्रेरित कर सकती है। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गायत्री मंत्र का जाप करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-आसमानी

मीन:-आज आपका मन आध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित हो सकता हैं। आज नौकरी का वातावरण सुखद होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप गाय को आलू में हल्दी मिलाकर खिलायें, लाभ होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।
2-आज पीपल के वृक्ष की 108 परिक्रमा करने से स्त्रियों को अपने सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

प्रेरणादायी चौपाई

रिपु रन जीत सुजस सुर गावत।
सीता सहित अनुज प्रभु आवत।।

अर्थ:-शत्रुओं को जीत कर जिसका सुयश देवता भी गा रहे हैं, वो श्री राम सीता व भइया लक्ष्मण के साथ श्री अयोध्या जी आ गये।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV