आप का दिन मंगलमय हो, 24 जून, दिन शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-चतुर्थी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आप कार्यों में नवीनता लाने के लिए अत्यधिक उत्साहित हो सकते हैं। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:- आज आप भूखे व्यक्ति को भोजन करायें, लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।
वृष:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज वृद्धों की सेवा करें, विशेष लाभ हो सकता है।
शुभ रंग – लाल।

 

मिथुन:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सुझाव:- आज आप मंदिर में लाल पुष्प चढाएं, हितकर होगा।

शुभ रंग – श्वेत।

 

कर्क:-आज आप विवादों के संबंध में शांति कायम रखने में सफल हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

 

सिंह:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:- आज आप जौ का दान करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

 

कन्या:- आज आपके परिवार में विघटन की स्थितियां सामने आ सकती है। मन अप्रसन्न हो सकता है। विचारों में दृढ़ता रखें।
सुझाव:- आज आप बजरंगबली की आराधना करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।
तुला:- आज आप अपने अनुभवों से व्यावसायिक मामलों का समाधान करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं वित्तीय संसाधनों पर ध्यान दें।
सुझाव:- आज आप चावल का दान करें, उत्तम होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

 

वृश्चिक:- आज आप मूल्यों एवं सिद्धांतों के कारण अपने कार्यों को एक नई दिशा प्रदान करने में सफल हो सकते हैं। लोग आपसे प्रभावित होंगे।
सुझाव:- आज आप अपने पास एक पीला पुष्प रखें, लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।
धनु:- आज आप जटिल पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप किसी देवालय में जाकर इत्र चढ़ायें, शुभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।
मकर:- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। उपहार व सम्मान में वृद्धि हो सकती है। निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:- आज आप शिव जी की आराधना करें, मंगल होगा।

शुभ रंग- भूरा।
कुम्भ:- आज कार्यक्षेत्र में कलह की स्थितियां सामने आ सकती हैं। आपकी कुशलता एवं ईमानदारी से लोग प्रभावित होंगे। यश में भी वृद्धि संभव है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, शुभ होगा।

शुभ रंग- धानी।
मीन:- आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्रा का योग बन सकता है।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में नारियल चढाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी।

 

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।
आज के दिन का विशेष महत्व
1-आज आषाढ़ कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि है।
2-आज से पंचक आरंभ है। सर्वार्थसिद्ध योग भी है।
3-आषाढ़ के महीने में बेल नहीं खाना चाहिये, रोग की आशंका बनी रहती है।
प्रेरणादायी चौपाई

बिबसहुँ जासु नाम नर कहहीं।
जनम अनेक रचित अघ दहहीं।।

 

अर्थ:-यदि कोई विवश हो कर भी भगवान श्री राम का नाम ले तो उस जीव के अनेक जन्मों के पाप तुरन्त भस्म हो जाते हैं।
आप सब का मंगल हो

इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV