आज का राशिफल 31 जुलाई 2020 दिन शुक्रवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। जॉब में परिवर्तन की सम्भावनायें बन रही है। किसी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। दूर यात्रा की योजना बना सकते हैं। कड़ी मेहनत का बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

वृषभ — लोग आपसे पुरानी शत्रुता के चलते कार्यों में बाधा पहुँचाने की चेष्टा कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में व्यवधान आयेगा। मन में बुरे विचारों को न आने दें। आकस्मिक धन हानि होने की आशंका है। घर में क्लेश हो सकता है।

मिथुन — पारिवारिक सौहाद्र में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी। कारोबार में आकस्मिक उछाल आयेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। व्यवसायिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

कर्क — आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की कोशिश करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ व्यवहार खराब न करें।

सिंह — अपनी सकारात्मक ऊर्जा का बेहतर प्रयोग करने का प्रयास करेंगे। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रियजनों पर किसी तरह की शंका न करें। सन्तानों के साथ सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। किसी देवालय या मन्दिर में जाकर पूजा करने की इच्छा जागृत होगी।

कन्या — घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। हृदय रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। गृहस्थ जीवन में शान्ति की कमी रहेगी। जमीन और सम्पत्ति के सौदे अटक सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी गलती के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला — व्यवसाय में अनिश्चितता रहेगी। कोई पुराना प्रेमी आपको प्रपोज कर सकता है। आपकी सामाजिक छवि सुधरेगी। शरीर तरोताजा रहेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक —  आपकी मानसिक चिन्ता समाप्त होगी। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। लोग आपसे ज्यादा अपेक्षा करेंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु — परिवार में आपका आदर और सत्कार बढ़ेगा। घर की सुख-शान्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग अच्छे और शुभ कार्य के लिये प्रोत्साहित रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी और बच्चों के व्यवहार से चित्त प्रसन्न होगा।

मकर — दिन विषम परिस्थितियों से भरा रहेगा। आपका व्यवहार अच्छा और सन्तुलित रहेगा। जॉब वाले जातकों की दिनचर्या थकान भरी रहेगी। व्यवसाय में अनिश्चितता रहेगी। छोटी सी बात विवाद का रूप न ले ले इसका ध्यान रखें।

कुम्भ — अपनी व्यवहार कुशलता से बॉस का दिल जीत लेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे।

मीन — काम करने में मन नहीं लगेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब के नये अवसर मिलने से मन हर्षयुक्त रहेगा। पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। रिश्तों में भावनाओं के साथ समझदारी को भी महत्व दें। करियर और दाम्पत्य जीवन में सन्तुलन रखें।

LIVE TV