आज का दिन मंगलमय हो, 21 जून, दिन मंगलवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-आषाढ़, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, तिथि-प्रतिपदा, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपके निजी संबंधों में निकटता आने की सम्भावना है। उपहार और सम्मान का लाभ सम्भव है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग-केसरिया

वृष:-आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर भोलेनाथ की आराधना करें, उन्नति होगी।
शुभ रंग-कत्थई

मिथुन:-आज संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:-आज आप लाल पुष्प अपने पास रखें, कार्य सफल होगा।
शुभ रंग-लाल

कर्क:-आज शिक्षा क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की सम्भावना है।
सुझाव:-आज आप जौ का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-श्वेत

सिंह:-आज आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:-आज आप घर से बाहर जाते समय दही का सेवन करें, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

कन्या:-आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। पुरुषार्थ सार्थक हो सकता है।
सुझाव:-आज आप किसी मंदिर के पुजारी को फल खिलाएं, शुभ होगा।
शुभ रंग-हरा

तुला:-आज आप किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने की योजना बना सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग सम्भव है।
सुझाव:-आज आप गणेश जी का स्मरण करके घर से बाहर निकलें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग-मटमैला

वृश्चिक:-आज आपका मन व्यथित हो सकता है, परन्तु आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर दीपक जलायें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग-आसमानी

धनु:-आज जीवनसाथी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायी हो सकती है।
सुझाव:-आज आप मिट्टी का एक छोटा घड़ा दान कर सकते हैं, शुभ होगा।
शुभ रंग-नीला

मकर:-आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:-आज आप ताँबे का कड़ा धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

कुम्भ:-आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, पद व प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप माँ का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं, कार्य पूर्ण होगा।
शुभ रंग-सुनहरा हरा

मीन:-आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी खिलाएं। कार्य सफल हो सकता है।
शुभ रंग-धानी

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।

प्रेरणादायी चौपाई

मन क्रम वचन छाड़ि चतुराई।
भजत कृपा करिहहिं रघुराई।

अर्थ:-मन से, वचन से, कर्म से चतुराई का त्याग कर जो जीव भजन करने की सोचता है, तो तुरन्त श्री रघुराई सीताराम जी उस जीव पर कृपा कर देते हैं।

आप सबका मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV