आज का राशिफल 30 जुलाई 2020 दिन गुरुवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — मन में अनावश्यक विचारों को ना पालें। कोई शारीरिक समस्या उभर सकती है। छोटे भाई-बहन के प्रति मन में कोई कड़वाहट न रखें। भरोसेमन्द मित्रों का सहयोग नहीं मिल पायेगा। लम्बी यात्रा को फिलहाल एक दिन टालना हितकर होगा।

वृषभ — आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। कारोबार में उत्तम लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। घर के लोगों के बीच परस्पर प्रेम रहेगा।

मिथुन — जॉब में अनुकूलता रहेगी। सहकर्मी मित्र आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आर्थिक दृष्टि से लिये गये निर्णय आज सही सिद्ध होंगे। गुम हुयी कोई वस्तु आज मिल सकती है।

कर्क — प्रेम सम्बन्धों को लेकर विरक्ति का भाव रहेगा। सन्तान को लेकर मन में हर्ष होगा। बिना वजह लोगों से विवाद में न पड़ें। कोई बुरा सामाचार मिल सकता है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

सिंह — खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं का निराकरण होगा। सावधान रहते हुये कारोबारी निर्णय लें। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है।

कन्या — धन की स्थिति उत्तम रहेगी। भविष्य को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल बहुत ही उत्तम रहेगा। सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। रुके हुये प्रोजेक्ट्स को पुनर्व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे।

तुला — लम्बे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। चुनौतियों का अन्त होगा। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों का निदान होगा। धर्म और अध्यात्म से मन उचट सकता है। शिक्षा में रुकावट आ सकती है।

वृश्चिक —  जोखिम भरे कार्यकलापों और किसी की गारंटी लेने से बचें। योग और ध्यान में रुचि ले सकते हैं। कारोबारी लोगों के प्रोडक्ट्स की माँग बाजार में बढ़ेगी। जॉब में काम कम होने से दिन आराम में बीतेगा। सम्पत्ति की खरीदी को लेकर जल्दबाजी न करें।

धनु — अपनी उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें। अवांछित लोगों के सम्पर्क से बचें। धन के लेन-देन में धोखाधड़ी हो सकती है। कारोबार में संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर — शरीर में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी। मित्रों के सहयोग से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। जीवनसाथी को करियर में शानदार अवसर मिलेगा। मानसिक चिन्ता कम होने से मन में सकारात्मकता आयेगी।

कुम्भ — आपके स्वभाव में आवेग और उद्विग्नता पनप सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पूरा दिन व्यस्तता में ही बिताना उचित होगा।

LIVE TV