आप का दिन मंगलमय हो, 14 मई-शनिवार, ऋतु-वसंत, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)-सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक, तिथि-अष्टमी, दिशाशूल-पूर्व दिशा

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज के दिन पुराने दोस्तों या सहयोगियों से मुलाकात हो सकती है। आज खुल कर खरीदारी से मासिक बजट थोडा प्रभावित हो सकता है।
उपाय:-सूर्य की उपासना।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृष:-आज का दिन आप के लिए प्रतिस्पर्धा लाने वाला है। बस थोड़ी सी मेहनत से कामयाबी मिल सकती है। धैर्य रखें।
उपाय:-घर से निकलते समय दही में गुड़ डाल कर लें।
शुभ रंग-श्वेत

मिथुन:-आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र के मामले में विशेष स्थान प्रदान कर सकता है। दूसरों पर भी जिम्मेदारियां डालें।
उपाय:-बेल का तीन पत्ता भगवान शिव को अर्पित करें।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज के दिन आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। मनोरंजन कार्यों से प्रसन्नता आएगी।
उपाय:-आज शिवलिंग पर विजया (भांग) चढ़ाए। लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-हरा

सिंह:-आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा होगा। आज आप अपनी बातों को बिना झिझक कह सकेंगे। इससे लाभ मिल सकता है।
उपाय:- ‘ॐ मित्राय नमः’ मंत्र के द्वारा सूर्य को अर्घ्‍य दें।
शुभ रंग-सुनहरा

कन्या:-आज का दिन पूर्व से चल रहे विवाद में समझौता करने की स्थिति बना सकता है। सेहत व वित्त के मामले में अनदेखी न करें।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की जड़ में जल दें।
शुभ रंग-श्वेत

तुला:-आज का दिन घर में नए कार्यों को कराने वाला हो सकता है। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। पारिवारिक शान्ति रहेगी।
उपाय:-आज आप ध्यान करें और शांत रहे।
शुभ रंग-पीला

वृश्चिक:-आज का दिन आप को सफल बना सकता है। प्रयास करें, सुस्ती न बरतें। किसी पुरानी बात पर विवाद के आसार हैं।
उपाय:-गाय को हरी दूब खिलाएं।
शुभ रंग-हल्का हरा

धनु:-आज का दिन मंगलकारी होने वाला है। व्यावसायिक सफलता के आसार हैं। भूमि लाभ होने की संभावना है।
उपाय:-मां से आशीर्वाद लेकर ही कोई कार्य करें। सफल होंगे।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-व्यावसायिक लाभ के कारण नए सम्बन्ध जुड़ सकते हैं। आज खान-पान में शुद्धता बरतें। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।
उपाय:-हनुमान चालीसा पाठ करें।
शुभ-लाल

कुम्भ:-आज आप कारोबार का विस्तार करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नए उत्साह के साथ लोगों का सहयोग मिल सकता है।
उपाय:-माता लक्ष्‍मी को रक्त पुष्प अर्पण करें।
शुभ रंग-लाल

मीन:-आज के दिन आप अपनी कार्यकुशलता से लोगों का मन जीत सकते हैं, आक्रोशित होने से बचें। अकस्मात लाभ की संभावना।
उपाय:-पीले पुष्पों से सूर्य को अर्घ्‍य दें। अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज के दिन माताएं श्री दुर्गाष्टमी व्रत रखती हैं।

2-आज दशमहाविद्याओं में एक माता बगलामुखी की जयंती मनाई जाती है, जो तंत्र और मंत्र शास्त्र की विशेष सिद्धिकरणी देवी मानी जाती हैं। जिनकी आराधना मात्र से साधक के कार्य सफल हो जाते हैं।

3-शास्त्रों के अनुसार आज माता महागौरी को अन्नपूर्णा की उपाधि से अभिहित किया गया था। अस्तु आज अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है।

4-‘ अन्नो वै प्राणः’ अर्थात् अन्न में ही प्राण है। इस धरती पर जीवन तभी सहज, सुगम व दीर्घकालिक है, जब तक अन्न की उपलब्धता हो। अन्न का निरादर कभी न करें।

5-अस्तु शास्त्रों में जितना महत्व अन्नदान का है, उतना धातु या अन्य किसी वस्तु का नहीं है। आज गरीबों को अन्न दान करें।

 

आपका मंगल हो
इति शुभम्

आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252

LIVE TV