आज का राशिफल, दिनांक- 29 मार्च 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफल मेष : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन परिवार की समस्‍याएं अभी परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष : भाइयों के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। वस्‍त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

सिंह : मन अशांत रहेगा। भवन सुख का विस्‍तार होगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला : बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक : संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

मकर : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ : वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बनेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

LIVE TV